लोकल न्यूज़

जन विश्वास अभियान के तहत भांडेर पहुंचे कलेक्टर, नागरिकों की समस्याएं सुनीं

जनसुनवाई में लोगों से किया सीधा संवाद

जन विश्वास अभियान के अंतर्गत दतिया जिले के भांडेर में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। आयोजित जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शिकायतें और मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। कलेक्टर ने कई मामलों का मौके पर ही निराकरण करवाया तथा संबंधित अधिकारियों को शेष समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

जनसुनवाई के बाद कलेक्टर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को व्यवस्थाएं सुधारने तथा मरीजों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान और बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!