लोकल न्यूज़

जमीन के सीमांकन के बदले रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, ग्वालियर लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

40 हजार रुपये में तय हुआ था सौदा, किसान पहले ही दे चुका था 5 हजार रुपये

मुरैना में मंगलवार को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने जमीन के सीमांकन के बदले रिश्वत लेते एक पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पटवारी प्रदीप शर्मा किसान से रिश्वत की रकम ले रहा था। जैसे ही उसने रुपये लिए, पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया।

50 हजार रुपये मांगे, 40 हजार में तय हुआ सौदा

जानकारी के अनुसार, पटवारी प्रदीप शर्मा किसान मुरारीलाल कुशवाह से जमीन का सीमांकन करने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। बाद में दोनों के बीच 40 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।

दूसरी किस्त लेते ही लोकायुक्त ने दबोचा

किसान मुरारीलाल कुशवाह पहले ही पटवारी को 5 हजार रुपये दे चुका था। मंगलवार को वह रिश्वत की दूसरी किस्त के रूप में 7 हजार रुपये देने के लिए तहसील पहुंचा। इस दौरान किसान ने ग्वालियर लोकायुक्त टीम को भी इसकी सूचना दे दी थी।

योजना के मुताबिक, लोकायुक्त की टीम पहले से मौके पर मौजूद थी। जैसे ही पटवारी प्रदीप शर्मा ने किसान से 7 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले में लोकायुक्त टीम की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!