लोकल न्यूज़

भिंड में मकान का फर्श धंसने से बड़ा हादसा, पलंग समेत 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरी महिला

मध्य प्रदेश के भिंड शहर में बुधवार देर रात एक मकान में अचानक जमीन धंसने से अफरा-तफरी मच गई। कन्या स्कूल वाली गली स्थित मकान के कमरे का फर्श भरभराकर नीचे गिर गया। इस दौरान कमरे में मौजूद 45 वर्षीय महिला पलंग समेत करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरीं। हादसे में महिला घायल हो गईं।

तेज आवाज के साथ धंस गया कमरे का फर्श

जानकारी के अनुसार, निशी पत्नी आदित्य मिश्रा बुधवार देर रात अपने घर के कमरे में काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज आवाज हुई और कमरे की जमीन भरभराकर नीचे धंस गई। महिला कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही वह पलंग समेत जमीन के नीचे बने गहरे गड्ढे में गिर गईं।

आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन और आसपास के लोग

हादसे की आवाज सुनते ही परिवार के सदस्य और आसपास रहने वाले लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद गड्ढे में गिरी महिला को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए गए। अचानक हुई इस घटना से घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस, जुटाई घटना की जानकारी

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे की जानकारी जुटाई। मकान के कमरे की जमीन अचानक धंसने से इलाके में भय का माहौल बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!