प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान, ग्वालियर में वार्षिक महोत्सव “स्पंदन–2026”: चार दिवसीय कार्यक्रम 01.11.2026 से 04.11.2026 तक आयोजित

प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान, ग्वालियर सदैव ही छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहा है और इसी उद्देश्य के निर्वहन हेतु संस्थान का वार्षिक महोत्सव ‘स्पंदन’ छात्र–छात्राओं के राष्ट्रीय स्तर के रूप में प्रतिवर्ष प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान, ग्वालियर के प्रांगण में मनाया जाता रहा है। “स्पंदन” का आयोजन इसके अर्थ (हृदय की धड़कन) के अनुरूप ही विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन एवं उनकी छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से प्रेस्टीज प्रबंधन, ग्वालियर द्वारा किया जाता है। इस उत्सव के दौरान समूचा माहौल आनंदमय एवं स्फूर्तिदायक बन जाता है।
ज्ञात हो कि इस महोत्सव की शुरुआत “थीम डे” के द्वारा की जाती है, जिसमें प्रतिदिन महाविद्यालय के छात्र/छात्राएं एवं प्राध्यापकगण एक निश्चित वेशभूषा को धारण करते हैं। इस वर्ष यह उत्सव 4 दिवसीय (01.11.2026 से 04.11.2026) आयोजित होगा, जहाँ ग्वालियर एवं बाहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र/छात्राएं अपने हुनर की आजमाइश अलग–अलग प्रतिस्पर्धाओं में करेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन 01.11.2026 से 04.11.2026 तक किया जाएगा। चार दिनों में विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जायेंगी। कार्यक्रम का समापन दिनांक 04.11.2026 को सांस्कृतिक संध्या के साथ किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्र–छात्राओं द्वारा ही प्रस्तुत किए जायेंगे। ज्ञात हो इस वर्ष की सांस्कृतिक संध्या का आयोजन दिनांक 04.11.2026 को जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर के अभय सभागार में किया जायेगा।
यह जानकारी प्रेस्टीज प्रबंधन संस्थान, ग्वालियर के निदेशक डॉ. निर्मल्य बंद्योपाध्याय, प्राचार्य विधि विभाग डॉ. राखी सिंह चौहान, स्पंदन के समन्वयक सोनम कुशवाह , की प्रेस वार्ता के दौरान दी।
कार्यक्रम की रूपरेखा तथा उसका विस्तृत विवरण निम्न है
उद्घाटन सत्र
स्पंदन–2026 का शुभारंभ 01.11.2026 को महाविद्यालय के सेमिनार हॉल-1 में उद्घाटन सत्र के आयोजन के साथ होगा (समय 9:00। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण आगामी चार दिनों में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के शुभारंभ की घोषणा होगी। उद्घाटन सत्र की समन्वयक डॉ. आम्रपाली चावला हैं।
स्पंदन–2026 के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में श्री जय प्रकाश राजोरिया, जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री बिंदुसार सिंह भदौरिया, डीएसपी ग्रामीण ग्वालियर उपस्थित रहेंगे।
दिनांक 30.10.2026 (शुक्रवार) को डी.जे. नाइट का आयोजन बास्केटबॉल कोर्ट में किया जाएगा। यह आयोजन शाम 05:00 बजे से शुरू होकर लगभग रात 09:00 बजे तक चलेगा। इसमें बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र–छात्राओं के बढ़–चढ़ कर हिस्सा लेने की उम्मीद है। कॉलेज की तरफ से इवेंट में भाग लेने वाले छात्र–छात्राओं के लिए वस्त्राहार (अल्पाहार) की व्यवस्था की जाएगी। इस कार्यक्रम के समन्वयक श्री देवाशीष राणा हैं।
पहला दिन (01.11.2026): उद्घाटन समारोह एवं मुख्यतः 4 प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा, जिनका संक्षिप्त विवरण निम्न है
1. सेल-ओ-रामा (एड वॉर) – यह एक रोचक विज्ञापन प्रतियोगिता है, जिसमें प्रतिभागी अपनी रचनात्मकता और मार्केटिंग कौशल के दम पर किसी उत्पाद का आकर्षक विज्ञापन प्रस्तुत करेंगे और एक–दूसरे को चुनौती देंगे। यह प्रतियोगिता दोपहर 12:00 बजे सेमिनार हॉल-2 में आयोजित होगी। इसकी समन्वयक डॉ. अमृता भदौरिया हैं।
2. ह्यूमन स्नेक्स एंड लैडर्स – यह कार्यक्रम मिलकर मनोरंजन करने के लिए ‘मानव साँप और सीढ़ियाँ’ के नाम से जाना जाने वाला एक दिलचस्प इवेंट है। इसमें छात्र साँप और सीढ़ियों का मजेदार खेल खेलेंगे जो बचपन की यादों को ताजगी देगा। प्रतियोगिता दोपहर 12:00 बजे बास्केटबॉल कोर्ट में होगी। इस कार्यक्रम की समन्वयक सुश्री नेहा भदौरिया हैं।
3. गूँज – गायन प्रतियोगिता – संगीत और गायन में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों के लिए एकल एवं समूह गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ प्रतिभागी अपनी पसंद का गाना प्रस्तुत करेंगे। यह प्रतियोगिता दोपहर 12:30 बजे डोम एरिया में आयोजित होगी। इस कार्यक्रम की समन्वयक सुश्री महिमा गुप्ता हैं।
4. आई.टी. क्विज़ – इस कार्यक्रम में कई राउंड होंगे, जिसमें प्रतिभागियों से इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पर आधारित प्रश्न पूछे जायेंगे। यह प्रतियोगिता दोपहर 02:00 बजे से सेमिनार हॉल-1 में आयोजित होगी। इस कार्यक्रम की समन्वयक सुश्री मेधस्वी जोस हैं।
दूसरा दिन (02.11.2026): मुख्यतः 6 इवेंट होंगे, जिनका संक्षिप्त विवरण निम्न है
1. वर्चुअल शेयर ट्रेडिंग – इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी वर्चुअल माध्यम से शेयर बाज़ार की ट्रेडिंग का अनुभव लेंगे। यह प्रतियोगिता सुबह 09:00 बजे कंप्यूटर लैब-1 एवं 3 में आयोजित होगी। इस कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. प्रियंका चावला हैं।
2. बेस्ट मैनेजर प्रतियोगिता – इस कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रबंधक स्पर्धा एक रोचक आयोजन है, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों में प्रबंधन कौशल का विकास करना है। इसके माध्यम से प्रतिभागियों की संगठनात्मक निर्णय लेने की क्षमता का मूल्यांकन किया जायेगा। यह प्रतियोगिता सुबह 10:00 बजे से सेमिनार हॉल-2 में आयोजित होगी। इस कार्यक्रम के समन्वयक श्री सून श्रीवास्तव हैं।
3. जायका – फायरलेस कुकिंग – यह कार्यक्रम खाना बनाने की रुचि रखने वाले प्रतिभागियों के लिए है, इसमें आप अपने मन के मुताबिक डिश तैयार कर सकते हैं लेकिन आग का उपयोग किए बिना। इसमें 2 लोग टीम में काम करेंगे। यह प्रतियोगिता दोपहर 12:00 बजे ए-102 एवं ए-103 में आयोजित होगी। इस कार्यक्रम की समन्वयक सुश्री प्रिया तोमर हैं।
4. डांस डैज़ल – यह नृत्य प्रतियोगिता प्रतिभागियों को अपनी नृत्य कला के प्रदर्शन का मंच देगी, जिसमें एकल एवं समूह में प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। यह प्रतियोगिता दोपहर 12:30 बजे डोम एरिया में आयोजित होगी। इस कार्यक्रम की समन्वयक सुश्री तान्या माथुर हैं।
5. लॉ क्विज़ – इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से विधि एवं कानून से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे जायेंगे। यह प्रतियोगिता सुबह 10:00 बजे न्यू कन्वेंशन हॉल में आयोजित होगी। इस कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. दीप्ति भदौरिया हैं।
6. छवि – फोटोग्राफी – यह प्रतियोगिता उन प्रतिभागियों के लिए है जो कैमरे के माध्यम से अपनी नज़र और रचनात्मकता को तस्वीरों में उतारना जानते हैं। यह प्रतियोगिता सुबह 10:00 बजे से सेमिनार हॉल-1 में आयोजित होगी। इस कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. रश्मि चौहान हैं।
तीसरा दिन (03.11.2026): मुख्यतः 5 प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा, जिनका संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है
1. जस्ट–अ–मिनट – यह एक टाइम बाउंड कार्यक्रम है, जिसमें प्रतिभागी को 1 मिनट का समय दिया जायेगा और इसी समय में टॉक को पूरा करना होगा। यह प्रतियोगिता सुबह 09:00 बजे डोम एरिया में आयोजित होगी। इस कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. शिवानी शर्मा हैं।
2. गेमिंग वॉरियर्स – इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी गेमिंग के विभिन्न राउंड में अपना कौशल दिखायेंगे। यह प्रतियोगिता सुबह 10:00 बजे कंप्यूटर लैब-1 एवं 3 में आयोजित होगी। इसके समन्वयक श्री आशीष यादव हैं।
3. अन्त्याक्षरी – यह प्रतियोगिता कई राउंड में होगी, जिनमें प्रतिभागियों को दो सदस्यों की टीम में आना होगा। पहला राउंड सामान्य अन्त्याक्षरी की तर्ज पर खेला जायेगा, वहीं आगे के राउंड में प्रतिभागियों को धुन पहचानने एवं क्लू के आधार पर गाने पहचानने जैसे रोचक चरण होंगे। यह प्रतियोगिता दोपहर 01:00 बजे डोम एरिया में आयोजित होगी। इसकी समन्वयक डॉ. ममता शर्मा हैं।
4. ओपन माइक – यह प्रतियोगिता मंच प्रदान करेगी उन कलाकारों को जो समाज में मौजूद हर एक मुद्दे और विषय को एक अलग–अलग ही नज़रिये से देखते हैं और शब्दों के माध्यम से दिल को छू जाते हैं। यह प्रतियोगिता सुबह 11:00 बजे न्यू कन्वेंशन हॉल में आयोजित होगी। इसके समन्वयक श्री साहिल वर्मा हैं।
5. चित्रकला – यह प्रतियोगिता कला एवं रंगों के माध्यम से प्रतिभागियों की कल्पनाशीलता और रचनात्मकता को मंच प्रदान करेगी। यह प्रतियोगिता सुबह 10:00 बजे ए-102 एवं ए-103 में आयोजित होगी। इसकी समन्वयक सुश्री जिज्ञासा वोहरा हैं।
चौथा दिन (04.11.2026)
सांस्कृतिक संध्या एवं समापन समारोह का आयोजन दिनांक 04.11.2026 को जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर के अटल सभागार में किया जायेगा । इसकी समन्वयक डॉ. आम्रपाली चावला हैं।
“स्पंदन 2026” के समन्वयक सोनम कुशवाह ने इस 4 दिवसीय वार्षिक उत्सव “स्पंदन 2026” की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस महोत्सव में ग्वालियर एवं बाहर के कई प्रतिष्ठित संस्थानों के विद्यार्थी भाग लेने आ रहे हैं।
“स्पंदन 2026” की सांस्कृतिक संध्या की समन्वयिका स्वीटी दुबे ने प्रेस वार्ता में बताया कि कार्यक्रम के अंतिम दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।
प्रायोजक
मुख्य प्रायोजक (Main Sponsor): OPPO
सह-प्रायोजक (Co-Sponsors):
1. पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
2. ललित जैन केटरिंग एंड हॉस्पिटैलिटी सर्विस
3. SK पेंटर्स
4. एनकोर कंस्ट्रक्शन्स (Encore Construction’s)
5. क्राफ्टन इंडिया एस्पोर्ट्स (Krafton India Esports)
6. स्टूडियो SAPL – स्पेस आर्किटेक्ट्स प्रा. लि. (Studio SAPL – Space Architects Pvt. Ltd.)
संस्थान सभी प्रायोजकों के सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता है।
विशेष आकर्षण
1. चार दिनों में संस्थान में विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
2. अंतिम दिन छात्र–छात्राओं द्वारा कुछ विशेष प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
3. सभी कार्यक्रमों में निष्पक्षता का ध्यान रखते हुए निर्णायक संस्थान से बाहर के होंगे।
4. सभी निर्णायक शहर के गणमान्य पदाधिकारी तथा अपने क्षेत्र में दक्ष।
5. सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र मिलेगा।
6. कार्यक्रम का आयोजन पूर्णतः छात्रों द्वारा किया जायेगा, शिक्षक सिर्फ मार्गदर्शक की भूमिका में रहेंगे।
7. मौके पर भी पंजीयन कराने की सुविधा उपलब्ध है।
8. बड़ी संख्या में प्रतिभागिता को देखते हुए खाद्य एवं पेय पदार्थों के स्टॉल महाविद्यालय परिसर में शहर के सिद्ध रेस्टोरेंट द्वारा लगाये जाएंगे।




