क्राइमगृहमंत्री एमपीपुलिस ख़बरमध्य प्रदेशराज्य

पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन: फर्जी विवेचना में दोषी टीआई डिमोट, SI बनाया…

1240 से ज्यादा मामलों में सिर्फ दो लोगों को बनाया सरकारी गवाह, विभागीय जांच में गंभीर अनियमितताएं उजागर...

पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन: फर्जी विवेचना में दोषी टीआई डिमोट, SI बनाया…

1240 से ज्यादा मामलों में सिर्फ दो लोगों को बनाया सरकारी गवाह, विभागीय जांच में गंभीर अनियमितताएं उजागर…

इंदौर। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने पुलिस विभाग में बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए खजराना थाने के पूर्व थाना प्रभारी (टीआई) दिनेश वर्मा को निरीक्षक पद से डिमोट कर उपनिरीक्षक (एसआई) बना दिया है। विभागीय जांच में उन्हें विवेचना के दौरान गंभीर फर्जीवाड़े और नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया।

जांच के अनुसार, दिनेश वर्मा ने 31 अगस्त 2020 से 2 अगस्त 2023 के बीच अपने कार्यकाल में 1,246 से अधिक आपराधिक प्रकरणों में केवल दो व्यक्तियों को बार-बार सरकारी गवाह बनाया। इनमें 742 मामलों में इरशाद और 504 मामलों में नवीन चौहान को गवाह दर्शाया गया।

इन मामलों में हत्या, हत्या का प्रयास, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, धोखाधड़ी, कूटरचना, आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल थे। विभागीय जांच में इसे विवेचना प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता माना गया, जिससे कई मामलों के न्यायिक परीक्षण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!