मध्य प्रदेशराजनीतिराजस्थानलोकल न्यूज़

MP में इसी महीने लागू हो सकता है UCC, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड जिले के लहार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इसी महीने UCC लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सभी नागरिकों के लिए समान कानून होना चाहिए और यह व्यवस्था सामाजिक न्याय को मजबूत करेगी।

 मुस्लिम महिलाओं को समान अधिकार मिलने का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि UCC का उद्देश्य सभी नागरिकों को समान अधिकार उपलब्ध कराना है। उन्होंने विशेष रूप से मुस्लिम महिलाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कानून उन्हें भी बराबरी के अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब एक देश में सभी नागरिक रहते हैं तो कानून भी समान होना चाहिए।

लाड़ली बहना योजना और विकास कार्यों की सौगात

लहार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी करते हुए एक करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में 1,835 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए। इसके साथ ही 322 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री ने लहार शासकीय महाविद्यालय में पीजी कक्षाएं शुरू करने की स्वीकृति और जिले में चार सांदीपनि विद्यालय खोलने की घोषणा भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!