MITS में छात्रा हॉस्टल के कमरे में संदिग्ध परिस्थियों मिली मृत, कुलगुरु के बंगले पर चल रही थी पार्टी

ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित एक हॉस्टल में मंगलवार रात MITS डीम्ड विश्विद्यालय की सेकेंड ईयर की छात्रा राधिका तोमर मृत मिली है। मूल रूप से रीवा निवासी 20 वर्षीय राधिका तोमर पुत्री श्री चंद्रदीप प्रताप सिंह तोमर MITS से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी और हॉस्टल में रह रही थी। घटना से कुछ देर पहले राधिका ने अपनी एक सहेली को WhatsApp पर ‘बाय’ का मैसेज भेजा था। सहेली ने तुरंत कॉल किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। तब उस सहेली ने हॉस्टल वार्डन को सूचना दी। वार्डन ने कमरे की खिड़की से देखा तो राधिका अंदर फंदे पर लटकी हुई थी। सूचना पर गोला का मंदिर थाना पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंच गईं। कमरे से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जो अपने आप में संदिग्ध है। पुलिस ने मोबाइल और कॉल डिटेल को जांच में शामिल किया है। थाना TI धर्मेंद्र यादव ने बताया कि परिजनों को रीवा में सूचना दे दी गई है। पुलिस हॉस्टल की छात्राओं और परिजनों से पूछताछ करेगी।
जिस समय कल मंगलवार को यह घटना का घटित हुआ उस समय एमआईटीएस में कुलगुरु के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी । इस शानदार पार्टी के आयोजन में शामिल एक सदस्य ने बताया कि पार्टी के दौरान घटना की जानकारी ने कुलगुरु को सकते में डाल दिया है वह भी तब जब उनके चहेते श्री पीपली कल उनके जन्मदिवस के अवसर पर पुनः किसी कर्मकांडी को लेकर पहुंचे थे जिसने साहब को रक्षासूत्र पहनाया दिया लेकिन श्री पीपली द्वारा पहनवाए गए रक्षासूत्र के चंद घंटे ही बीते थे और बंगले पर पार्टी पूरे शबाब पर चढ़ी ही थी कि इस खबर ने मदहोशी के माहौल को सन्नाटे में ला दिया।



