देशमध्य प्रदेशराजनीतिराज्य

सागर पहुंचे राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मंत्री राजपूत ने किया स्वागत…

राज्यपाल का भ्रमण कार्यक्रम, ग्राम कड़ता में आयोजित...

सागर पहुंचे राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मंत्री राजपूत ने किया स्वागत…

राज्यपाल का भ्रमण कार्यक्रम, ग्राम कड़ता में आयोजित…

भोपाल। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल के सागर आगमन पर प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ढाना हवाई पट्टी पर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। गौरतलब है कि राज्यपाल मंगू भाई पटेल का 6 अक्टूबर को ग्राम कड़ता, जनपद पंचायत रहली में भ्रमण में कार्यक्रम है…

इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सागर विधायक शैलेंद्र जैन, विधायक प्रदीप लारिया, महापौर संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी, डीआईजी सचिंद्रनाथ सिंह, पुलिस अधीक्षक विकास सहवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक के.वी. सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर राज्यपाल का स्वागत किया…

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने स्वागत के बाद कहा कि राज्यपाल महोदय का सागर आगमन जिले के विकास और जनकल्याण की योजनाओं को नई गति प्रदान करेगा। हम उनका स्वागत करते हुए प्रतिबद्धता जताते हैं कि सागर को और अधिक समृद्ध बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे । मंत्री राजपूत ने सर्किट हाउस में राज्यपाल मंगुभाई पटेल से चर्चा की एवं आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर पर भी चर्चा की एवं सागर और बुंदेलखंड के विकास के लिए कार्ययोजनाओं को राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!