लोकल न्यूज़

ग्वालियर में होटल कर्मचारी पर लाठी से हमला कर पर्स लूटा, मां के साथ आरोपितों के घर पहुंचा तो फिर हुई मारपीट

घोसीपुरा स्टेशन रोड पर भदौरिया मार्केट के पास वारदात, पर्स में रखे थे 3 हजार रुपये

ग्वालियर। रेलवे स्टेशन स्थित एंबियेंस होटल में काम करने वाले युवक ने घोसीपुरा स्टेशन रोड पर मारपीट और लूट की शिकायत इंदरगंज थाने में की है। शिकायतकर्ता रोहित खटीक के अनुसार, 28 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे वह होटल से ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान भदौरिया मार्केट के पास बैठे कुछ युवकों ने उसे रोकने के लिए आवाज लगाई। जब वह नहीं रुका तो दो-तीन युवकों ने दौड़कर उसकी बाइक पर लाठी मार दी, जिससे वह गिर पड़ा।

लाठी मारकर बाइक में तोड़फोड़, पर्स से निकाले 3 हजार रुपये

रोहित के मुताबिक, मौके पर मौजूद युवकों ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की और पर्स छीन लिया। पर्स में करीब 3 हजार रुपये रखे हुए थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि वहां 10 से 15 युवक मौजूद थे। हमले में उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

आरोपितों की पहचान करने पहुंचे तो मां के साथ भी मारपीट

शिकायत के अनुसार, घटना के बाद रोहित ने पुलिस को फोन किया और अपनी मां के साथ इंदरगंज थाने पहुंचा। आरोप है कि वहां पुलिस ने युवकों की पहचान कर आने के लिए कहा। इसके बाद रोहित दो युवकों, आरिफ और चुन्नू, के घर पहुंचा। रोहित का आरोप है कि वहां उसके साथ दोबारा मारपीट की गई, जिसमें उसकी मां को भी चोट आई।

पुलिस ने की जांच, एफआईआर दर्ज होना बाकी

मामले की सूचना मिलने पर इंदरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। खबर लिखे जाने तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!