क्राइमटॉप न्यूज़पुलिस ख़बरमध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

ग्वालियर में कारोबारी के घर करोड़ों की चोरी, CCTV फुटेज ने बढ़ाई पुलिस की मुश्किलें

पूजा से लौटे परिवार के उड़ गए होश

ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित आदित्यपुरम कॉलोनी में प्रॉपर्टी कारोबारी और ठेकेदार राजा भैया गुर्जर के सूने मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। परिवार जब पूजा-अर्चना कर देर रात घर लौटा तो ऊपरी मंजिल पर अलमारियां खुली मिलीं, जेवरों के बॉक्स खाली थे और बड़ी मात्रा में नकदी गायब थी। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक चोरी गए माल की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

CCTV में नहीं दिखा कोई संदिग्ध, जांच बनी चुनौती

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान सामने आया कि घर की पहली मंजिल तक तो सीसीटीवी कैमरे लगे थे, लेकिन जिस मंजिल पर चोरी हुई वहां कोई कैमरा नहीं था। आसपास के कैमरों की फुटेज खंगालने के बावजूद कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर नहीं आया, जिससे पुलिस की जांच और जटिल हो गई है।

तकनीकी साक्ष्यों के सहारे आरोपियों की तलाश

पुलिस अब फिंगरप्रिंट, डॉग स्क्वॉड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। महाराजपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर संभावित रास्तों और संदिग्ध गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा करने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!