लोकल न्यूज़
शनिवार को जिले की 5 जरूरतमंद महिलायें बनेंगीं “शक्ति दीदी”
जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर वर्तमान में 118 शक्ति दीदियां कर रही हैं काम

ग्वालियर ग्वालियर जिले में शनिवार 4 जुलाई को 5 और जरूरतमंद महिलायें शक्ति दीदी बनेंगीं। जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की पहल पर हुए “शक्ति दीदी” नवाचार के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इस नवाचार के तहत जरूरतमंद महिलाओं को पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर की नौकरी दिलाई जा रही है। जिले में वर्तमान में 118 जरूरतमंद महिलाएं फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में शक्ति दीदी की भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी 4 जुलाई को विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पहुँचकर महिलाओं को “शक्ति दीदी” के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी दिलायेंगे। कलेक्टर श्रीमती चौहान दोपहर 12 बजे कमलाराजा हॉस्पिटल के सामने स्थित जैन मोटर्स कम्पू पर सुश्री हेमलता, सुश्री ललिता व सुश्री प्रियंका को शक्ति दीदी बनायेंगीं।
इसी तरह गंगा फिलिंग स्टेशन वीरपुर पर अपर जिला दण्डाधिकारी श्री सी बी प्रसाद, सुश्री आरती बघेल को एवं सिंहपुर रोड मुरार स्थित माँ पेट्रोलियम पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती जुही गर्ग, सुश्री मनीषा को शक्ति दीदी की जिम्मेदारी सौंपेंगीं।



