लोकल न्यूज़

गुड़ा-गुड़ी नाका में दीवार ढही, मलबे में दबकर महिला की मौत; दो घायल


ग्वालियर शहर के वार्ड क्रमांक 55 स्थित गुड़ा-गुड़ी नाका क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी किनारे निर्मित एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

महिला की मौत, दो घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में सपना बाथम (30 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राहुल जाटव (40 वर्ष) और बेताल जाटव (36 वर्ष) घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

युद्धस्तर पर चला राहत एवं बचाव कार्य

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। अधिकारियों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

कलेक्टर रुचिका चौहान ने नगर निगम आयुक्त को संबंधित दीवार की ड्राइंग, डिजाइन और निर्माण गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रभावित परिवारों को राहत

कलेक्टर के निर्देश पर रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत राशि के रूप में 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!