लोकल न्यूज़

महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस पर समाजसेवी महेंद्र सिंह तोमर चिंटू सम्मानित

डबरा महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र सिंह तोमर “चिंटू” को समाज और राष्ट्रहित में किए गए उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कोरोना महामारी के कठिन दौर में महेंद्र सिंह तोमर ने जरूरतमंद लोगों तक भोजन, दवाइयां एवं आवश्यक सामग्री पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाकर पीड़ित परिवारों की सहायता की।

वक्ताओं ने गौसेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर प्रयासों की भी सराहना की। चांदपुर गौशाला सहित विभिन्न स्थानों पर गौवंश की सेवा, चारे की व्यवस्था तथा जनसहयोग से संचालित सेवा कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद महेंद्र सिंह तोमर “चिंटू” ने कहा कि यह सम्मान उनका नहीं, बल्कि उन सभी सहयोगियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का है जो निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में जुटे हुए हैं। उन्होंने भविष्य में भी जनहित, गौसेवा और सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में सामाजिक, धार्मिक एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में समाजसेवी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!