लोकल न्यूज़

टीकमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: इंदौर से आ रही ‘महाकाल’ बस पलटी, गोगा वेर हनुमान मंदिर के पास मची चीख-पुकार

टीकमगढ़ | इंदौर से टीकमगढ़ की ओर आ रही महाकाल ट्रांसपोर्ट कंपनी की एक यात्री बस आज सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसा बड़ागांव रोड स्थित गोगा वेर हनुमान मंदि के पास हुआ, जहाँ बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना के बाद मौके पर यात्रियों की चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू किया। बस की खिड़कियां तोड़कर और गेट के जरिए अंदर फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना अचानक हुआ कि यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में 12 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल और जिला चिकित्सालय भेजा गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है। पुलिस घायलों की सूची तैयार कर उनके परिजनों को सूचित करने का प्रयास कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस

हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि तेज रफ्तार या मोड़ पर संतुलन बिगड़ने की वजह से बस पलटी होगी। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!