जन उत्थान न्यास कार्यालय पर, विवाह पंजीयन फॉर्म का वितरण आज से…
विवाह स्थल पर, सफाई अभियान 20 दिसंबर से...

जन उत्थान न्यास कार्यालय पर, विवाह पंजीयन फॉर्म का वितरण आज से…
निःशुल्क विवाह समारोह की तैयारियों को लेकर, मुख्य आयोजन समिति की बैठक हुई…
विवाह स्थल पर, सफाई अभियान 20 दिसंबर से…
गिर्राज रजक, ग्वालियर,
ग्वालियर। शहर की सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास के तत्वाधान में 23 जनवरी 2026 बसंत पंचमी पर सर्वजातीय निःशुल्क विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। विवाह आयोजन की तैयारियों को लेकर न्यास पदाधिकारियों एवं मुख्य आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक आज ललितपुर काॅलोनी स्थित न्यास कार्यालय पर हुई। बैठक में सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया कि विवाह फार्मो का वितरण 18 दिसंबर दोपहर 2 बजे से न्यास कार्यालय ललितपुर काॅलोनी से किया जावेगा। विवाह स्थल की सफाई 20 दिसंबर से शुरू की जायेगी।
आज बैठक कार्यक्रम संयोजक राकेश अग्रवाल की मौजूदगी में हुई।बैठक में विभिन्न अन्य समितियों का गठन किया गया । विवाह समारोह के तहत क्षेत्र में होर्डिंग एवं बैनर लगाए जाएंगे। बैठक में अवधेश कौरव ,राम पांडे, संजय कठल ,बबीता डाबर एवं सुरेश प्रजापति आदि शामिल रहे।




