लोकल न्यूज़

ग्वालियर के होटल सयाजी की किचन में लगी आग, दमकल की टीम ने संभाला मोर्चा; कोई जनहानि नहीं

ग्वालियर। शहर के पॉश इलाके में स्थित होटल सयाजी की किचन में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक आग लग गई। घटना के बाद होटल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। राहत की बात यह है कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

किचन में आग लगने से मची अफरा-तफरी

होटल की रसोई में आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अधिकारियों की ओर से घटना की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

पहले सेंट्रल पार्क के नाम से जाना जाता था होटल

होटल सयाजी शहर के प्रमुख होटलों में शामिल है। इसे पहले सेंट्रल पार्क के नाम से जाना जाता था। कुछ महीने पहले ही होटल का प्रबंधन बदला है। यहां देश-विदेश की कई जानी-मानी हस्तियां ठहर चुकी हैं।

दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम भी कर चुकी है प्रवास

वर्ष 2010 में भारत दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी इस होटल में ठहरे थे। इसके अलावा मध्य प्रदेश लीग (MPL) की फ्रेंचाइजी टीमें भी हर साल यहां रुकती हैं। वर्तमान में ग्वालियर में बीसीसीआई की विजय मर्चेंट ट्रॉफी के मुकाबले खेले जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, टूर्नामेंट से जुड़े पदाधिकारियों और खिलाड़ियों के भी होटल में ठहरने की बात सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!