लोकल न्यूज़

जुए में तनख्वाह के 12 हजार रुपये हारा पति, पत्नी ने पूछा तो नशे में बेरहमी से पीटा

ग्वालियर। शहर के हजीरा थाना क्षेत्र में घरेलू हिंसा का एक मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की। विवाद की वजह पति की जुए की लत और तनख्वाह के पैसों को लेकर हुआ सवाल बताया जा रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

हर महीने मिलती है 12 हजार रुपये तनख्वाह

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता रंजना ने बताया कि उसका पति संजय मराठे एक निजी कंपनी में काम करता है। उसे हर महीने करीब 12 हजार रुपये वेतन मिलता है। रंजना के मुताबिक, उसका पति शराब पीने का आदी है।

तनख्वाह के पैसे पूछे तो बताया जुए में हारने की बात

रंजना ने बताया कि रात में जब उसका पति घर लौटा तो उसने उससे तनख्वाह के पैसों के बारे में पूछा। इस पर संजय ने बताया कि वह पूरी रकम जुए में हार चुका है। पति की यह बात सुनकर पत्नी रोने लगी और उसे इस बात पर टोका।

गुस्से में पत्नी के साथ की मारपीट

तनख्वाह के रुपये जुए में हारने की बात पर हुए विवाद के बाद आरोपी पति ने गुस्से में पत्नी के साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने रंजना की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!