लोकल न्यूज़

ईश्वरा महादेव मंदिर के पास तेंदुए का हमला, चरवाहा गंभीर घायल, मवेशी भी हुए जख्मी

आधी रात को खिरकाई में घुसा तेंदुआ

मुरैना जिले में ईश्वरा महादेव मंदिर के पास मंगलवार रात उस समय दहशत फैल गई, जब एक तेंदुए ने खिरकाई में घुसकर चरवाहे और मवेशियों पर हमला कर दिया। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। उस समय चरवाहा केशव सिंह अपने मवेशियों के साथ मौजूद था। तेंदुए ने सबसे पहले गाय और भैंस के बछड़ों को निशाना बनाया।

मवेशियों को बचाने में घायल हुआ चरवाहा

जानवर के हमले से मवेशियों को बचाने की कोशिश के दौरान चरवाहा केशव सिंह भी उसकी चपेट में आ गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कई मवेशी भी जख्मी हुए हैं। घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

वन विभाग ने तेंदुए की पुष्टि की, निगरानी बढ़ाई

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से मिले पदचिह्नों तथा अन्य साक्ष्यों की जांच की। विभाग के अनुसार हमला करने वाला जानवर तेंदुआ था। रेंजर आकाश तोमर ने बताया कि मंदिर के आसपास झरनों और घनी झाड़ियों वाले क्षेत्र में पहले भी तेंदुओं की मौजूदगी दर्ज की जा चुकी है। वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और ग्रामीणों से रात के समय जंगल व मंदिर परिसर के आसपास अकेले न जाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!