विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित, 21 पौधे लगाए गए…

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित, 21 पौधे लगाए गए…
डबरा क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गौशाला परिसर में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कुल 21 पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण और देखभाल का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा कि बढ़ते तापमान और बदलते मौसम के प्रभाव को रोकने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि “कोरोना काल” जैसी परिस्थितियों से सीख लेते हुए प्राकृतिक संसाधनों के महत्व को समझना चाहिए और स्वच्छ व हरित वातावरण के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्राचीन दिव्य शिव मंदिर डबरा के महंत माखन दास महाराज उपस्थित रहे। उनके साथ ‘साथी हाथ बढ़ाना संगठन’ के संयोजक महेंद्र सिंह तोमर (चिंटू), विवेक गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और वृक्षारोपण किया। नन्हे प्रतिभागियों में कुंजल, दर्श सहित अन्य बच्चों ने पौधे लगाए। इसके अलावा ब्रजेंद्र झा, सुभाष शर्मा, मलखान साहू, पत्रकार सुनील राजावत, राजेंद्र सिंह चंदेल समेत अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की।

इसी क्रम में नारी रक्षा सेवा समिति की ओर से मनीष वर्मा, सत्यम गुप्ता और सूरज बाथम ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए “हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण” बनाए रखने का आह्वान किया।




