सड़क नहीं तो पलायन की मजबूरी! रामपुरा-रामगढ़ के ग्रामीणों की समस्या लेकर जनसुनवाई में पहुंचे जनसेवक बलराम बघेल…

भितरवार:- ग्राम पंचायत गडाजर की रामपुरा व रामगढ़ बस्तीयों को मुख्य रोड से जोड़ने के लिए ग्वालियर जिला कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में बलराम बघेल के द्वारा आवेदन दिया गया। उन्होंने आवेदन में दर्शाया कि रामपुरा व रामगढ़ बस्तीयों के लिए कोई भी शुलभ रास्ता नहीं है।बर्षात में पूरा रास्ता दलदल बना रहता है जिससे पैदल निकलना भी दुर्लभ है। इससे ग्रामवासियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है खबरा रास्ता के चलते एक दो अनहोनी भी हो चुकी है लोगों में आगे भी कोई अनहोनी ना हो जाए उसका डर है गर्भवती महिलाओं को बर्षात के 3-4 महीने घर से बाहर दूसरी रहना पड़ जाता है। ग्रामीण जन अपनी मजदूरी करने भी नहीं जा पाते जिससे उनके परिवार के भरण पोषण की भी समस्या रहती है।

बीते कुछ सालों पहले सरकार ने रामपुरा व रामगढ़ की दोनों ही स्कूल जो कि कक्षा 1 से 5 तक ई,जी,एस शाला के नाम से थीं उन्हें गडाजर प्राथमिक विद्यालय में मर्ज कर दिया है लेकिन उनके लिए रास्ता अभी तक नहीं बनीं और बच्चे पढ़ने लिखने से बंचित हो रहे हैं। यहां तक कि इन बस्तियों के बच्चे 15 अगस्त को झंडा फहराने भी स्कूल नहीं जा पाते इससे परेशान होकर दो बर्ष से बच्चे सड़क पर ही झंडा फहरा रहे हैं।
शासन प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बाद भी अब तक कोई सुनवाई नहीं की गई है।15 अगस्त को मीडिया द्वारा इसे उठाए जाने के बाद जिला पंचायत सीईओ द्वारा सड़क निर्माण का आश्वासन जरुर मिला लेकिन अब तक भी कोई निराकरण नहीं होने से नाराज़ व लोगों के घर छोड़कर पलायन करने की स्थिति से परेशान होकर बलराम बघेल द्वारा यह आवेदन दिया गया। आगे भी यदि सुनवाई नहीं होती है तो ग्रामीण जनों के साथ ज्ञापन व जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा। जनसेवक बलराम बघेल




