अजाक्स संभाग ग्वालियर ने किया पौधरोपण,विचार गोष्ठी एवं किया शिक्षण सामग्री का वितरण
अजाक्स के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में बच्चे एवं सामाजिक लोग उपस्थित रहे

ग्वालियर। अजाक्स संभाग ग्वालियर के तत्वावधान ग्राम भदरौली उप स्वास्थ केंद्र एवं गोविंदपुरा, ग्वालियर में पौधरोपण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई।साथ ही गोविन्दपुरा में बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष इंजी. के.बी. दोहरे एवं संभागीय संरक्षक शांतिप्रकाश राजौरिया ने की।सर्व प्रथम कबीर विज्ञान आश्रम में स्थापित महापुरुषों एवं संतों को माल्यार्पण किया एवं आश्रम के महाराज गुरू जी को अजाक्स ने बाबासाहब का छायाचित्र भेंट कर स्वागत किया तत्पश्चात सभी ने आश्रम परिसर में वृक्षारोपण किया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजाक्स के प्रांतीय संयुक्त सचिव शैलेन्द्र प्रताप कदम शामिल हुए एवं जे एन यू दिल्ली के प्रोफ़ेसर के. एस. माथुर शामिल हुए । ग्वालियर जिलाध्यक्ष विजय पिपरौलिया ने कहा कि “अजाक्स चल गांव की ओर” मुहिम को हम सब मिलकर ओर आगे बढ़ाएंगे।
पौधरोपण के बाद आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और संगठन विस्तार पर अपने विचार रखे।
इसके उपरांत समस्त साथियों ने बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरण की एवं कार्यक्रम के उपरांत सहभोज का आयोजन किया गया जिसका सभी ने आनंद लिया ।।। कार्यक्रम का संचालन जी एस गौतम ने किया एवं आभार अरविंद सिंह चौरसिया पटवारी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित शैलेन्द्र प्रताप कदम प्रांतीय संयुक्त सचिव मध्य प्रदेश अजाक्स,डॉ के एस माथुर,इंजी के बी दोहरे संभागीय अध्यक्ष, शांतिप्रकाश राजोरिया संभागीय संरक्षक,विजय पिपरौलिया जिलाध्यक्ष,संभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजी. आर.एस. दोनेरिया, मुकेश सिंघानिया संभागीय उपाध्यक्ष,जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र जयंत, संभागीय महासचिव हेमसिंह नार्वे,विनोद दोहरे, जी.एस. गौतम, सचिव डॉ. बी.एस. कौशल,डॉ करण सिंह,अरविंद सिंह चौरसिया ,जिला महासचिव झंडा सिंह गोयल, फूलसिंह बमरौलिया,डॉ नवीन नगर,संजय बौद्ध, जितेन्द्र सुमन, महीप सिंह नरवरिया ,पवन दोहरे,कुलदीप सिंह,कमलेश गोयल,करण सिंह दोहरे,संजय कुमार गोयल, श्रीमती मधु दोहरे,विमला जाटव,सुमन गौतम ,रेखा सिंघानिया, लालता प्रसाद मौर्य,रंजीत धाकड़,सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता महिला एवं बच्चे उपस्थित थे।



