सौरभ गुर्जर प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग, संगठन ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

डबरा। फिल्म अभिनेता और पेशेवर रेसलर सौरभ गुर्जर उर्फ भीम से जुड़े मामले को लेकर साथी हाथ बढ़ाना संगठन ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच, न्यायिक प्रक्रिया में तेजी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
महेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन
संगठन के संयोजक महेंद्र सिंह तोमर ‘चिंटू’ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन का ध्यान सौरभ गुर्जर से जुड़े मामले की ओर आकर्षित करते हुए जांच प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए जाने की मांग की गई।
सौरभ गुर्जर को बताया शहर का गौरव
संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि सौरभ गुर्जर ने खेल और मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाकर डबरा तथा देश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है। उन्होंने दावा किया कि मामले की निष्पक्ष जांच होने से सभी तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे। संगठन ने पूरे प्रकरण की गहन जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने न्याय की मांग उठाई
ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के अध्यक्ष निखिल कुशवाह सहित हरिओम यादव, प्रद्युम्न पांडे, देवेश तिवारी, दिनेश गोस्वामी, चिराग शिवहरे, राजा सेन, विनोद बघेल, संजय चौबे, नरेंद्र सरदार, सुक्खा जाटव, अरविंद यादव, मान सिंह परिहार, कर्ण बाथम, रानू शर्मा, सुरेश बाथम, कप्तान खान, भरत, प्रवेंद्र शर्मा, दीपेंद्र चौहान, ब्रजमोहन मिश्रा, सूरज, विवेक झा और हरीश शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और न्यायपूर्ण कार्रवाई की मांग की।




