लोकल न्यूज़

दीनदयाल नगर में ‘संपूर्ण वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गायन, राष्ट्रभक्ति से गूंजा वातावरण

राष्ट्रऋषि पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

ग्वालियर के दीनदयाल नगर स्थित राष्ट्रऋषि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थल पर पं. दीनदयाल विचार मंच के तत्वावधान में आयोजित ‘संपूर्ण वन्दे मातरम्’ कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना के वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन मंच द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित की जाने वाली नियमित परंपरा का हिस्सा है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राष्ट्रवादी नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लिया। सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गायन कर राष्ट्र प्रथम के संकल्प को दोहराया।

राष्ट्रसेवा और एकात्म मानववाद के विचारों का स्मरण

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही उनके राष्ट्रसेवा, अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचारों को स्मरण करते हुए उन्हें जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

युवाओं में राष्ट्रभाव जागृत करने का अभियान

इस अवसर पर मंच के संयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री डॉ. कुलदीप चतुर्वेदी ने कहा कि “संपूर्ण वन्दे मातरम्” केवल एक मासिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और मातृभूमि के प्रति समर्पण का जन-जागरण अभियान है।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय संस्कारों को मजबूत करना और युवाओं में राष्ट्रभाव को सशक्त बनाना है।

सहभागियों का जताया आभार

पं. दीनदयाल विचार मंच ने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मंच ने विश्वास जताया कि यह प्रेरणादायी परंपरा भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी और अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने का माध्यम बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!