क्राइमपुलिस ख़बरमध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, फायरिंग में दो सगे भाइयों की मौत, दो घायल

सरकारी जमीन पर विवाद ने लिया हिंसक रूप

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सुमावली थाना क्षेत्र स्थित हटूंपुरा गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। कांटों की बाड़ लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई।

घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

फायरिंग में दो भाइयों की मौत, दो घायल

पुलिस के अनुसार, गोलीबारी में राजवीर गुर्जर (42 वर्ष) और अजब सिंह उर्फ बंटू (30 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक सगे भाई बताए जा रहे हैं।

वहीं, विकास गुर्जर और पप्पू उर्फ धीरेंद्र गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

मृतकों के परिजनों ने नत्थो उर्फ नाथूराम, छोटे सिंह, सचिन, राहुल, बसुमित, सत्यपाल, लवकुश, गोलू सहित कई लोगों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और संभावित तनाव को देखते हुए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

दोहरी हत्या की इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!