क्राइममध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

मुरैना में अवैध पत्थर परिवहन बना काल, ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 3 की मौत, मासूम समेत 4 गंभीर

अवैध पत्थरों से भरी ट्रॉली ने ऑटो को मारी भीषण टक्कर

मुरैना जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र में अवैध पत्थरों से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सवारी ऑटो को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जीगनी (पाराशर की तिवारिया) के पास हुए इस हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली भी सड़क पर पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

महिला और चालक की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे में बानमोर निवासी मनोरमा राठौर (45) और ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल एक अन्य यात्री ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना के समय ऑटो में सवार यात्री हुराई भूमिया मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे में कई लोग पत्थरों के नीचे दब गए, जिससे स्थिति और भयावह हो गई।

मासूम समेत चार घायल, अवैध परिवहन पर उठे सवाल

दुर्घटना में 3 वर्षीय मासूम बच्ची सहित चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद अवैध उत्खनन और पत्थरों के अवैध परिवहन को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!