ग्वालियर: शासकीय महिला पॉलीटेक्निक में दाखिले का दूसरा दौर शुरू; 9 जून से करें रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिल रहा बंपर प्लेसमेंट
ऑनलाइन काउंसलिंग शेड्यूल जारी: 10वीं पास छात्राओं के लिए तकनीकी शिक्षा का सुनहरा अवसर

ग्वालियर के पड़ाव स्थित शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न रोजगारोन्मुखी डिप्लोमा कोर्सेस में दाखिले के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया का बिगुल फूंक दिया गया है। तकनीकी शिक्षा संचालनालय द्वारा जारी आधिकारिक समय-सारिणी के अनुसार, द्वितीय चरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की खिड़की 9 जून से 18 जून, 2026 तक खुली रहेगी। इच्छुक छात्राएं इस तय समय-सीमा के भीतर अपना पंजीकरण कराकर अपनी पसंद के कोर्सेस और कॉलेज का चयन (चॉइस फिलिंग) कर सकती हैं। फॉर्म में किसी भी तरह के सुधार या संशोधन (Edit) के लिए 19 और 20 जून, 2026 की तारीख तय की गई है।
प्रवेश प्रक्रिया की महत्वपूर्ण तिथियां
काउंसलिंग और कॉलेज स्तर पर प्रवेश की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई समय-सारिणी के अनुसार संपन्न होगी:
जॉब-ओरिएंटेड कोर्सेस की भरमार: कोई भी आयु सीमा बंधन नहीं
संस्थान में आधुनिक दौर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई तरह के बेहतरीन डिप्लोमा कोर्सेस संचालित किए जा रहे हैं। इनमें प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं उत्तीर्ण रखी गई है और खास बात यह है कि इसमें प्रवेश के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा तय नहीं है। छात्राएं निम्नलिखित मुख्य विधाओं में अपना करियर चुन सकती हैं:
-
कम्प्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग (CSE) व इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT)
-
इलेक्ट्रिकल एवं टेलीकम्युनिकेशन तथा टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी
-
आर्किटेक्चर एवं इंटीरियर डिजाइन
-
मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट (MOM)
-
ब्यूटी कल्चर एवं कॉस्मेटोलॉजी
75% से अधिक छात्राओं का शानदार कैंपस प्लेसमेंट; सरकारी स्कॉलरशिप का भी मिलेगा फायदा
संस्थान के प्राचार्य डॉ. ए. ए. सिद्दीकी ने कॉलेज की उपलब्धियों को साझा करते हुए बताया कि यहां छात्राओं को हाइटेक लैब्स और अनुभवी प्रोफेसर्स के जरिए इंडस्ट्री-रेडी ट्रेनिंग दी जाती है। यही वजह है कि कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड बेहद शानदार है। वर्ष 2026 के बैच में डिप्लोमा पास करने वाली कुल 81 छात्राओं में से 61 छात्राओं का देश की नामी कंपनियों में कैंपस सिलेक्शन हुआ है। बाकी बची 20 छात्राओं ने आगे की पढ़ाई (Higher Education) या खुद का स्टार्टअप शुरू करने के कारण प्लेसमेंट में हिस्सा नहीं लिया था।
इसके साथ ही, कॉलेज में दाखिला लेने वाली छात्राओं को आर्थिक संबल देने के लिए सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलता है। एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप उपलब्ध है। वहीं, सामान्य वर्ग की छात्राओं के लिए ‘मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना’ और मेधावी छात्राओं के लिए ‘प्रगति, यशस्वी एवं सक्षम’ छात्रवृत्ति की व्यवस्था की गई है।



