न्यूजमध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़शिक्षा मंत्री

MITS में धमकी प्रकरण से हड़कंप: एडवोकेट अवधेश तोमर को राजीनामा न करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप, मोबाइल नंबर को लेकर बवाल…

MITS में धमकी प्रकरण से हड़कंप: एडवोकेट अवधेश तोमर को राजीनामा न करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप, मोबाइल नंबर को लेकर बवाल…

ग्वालियर। एमआईटीएस से जुड़े कथित अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त संगठन, सीबीआई एवं अन्य जांच एजेंसियों सहित प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में शिकायत करने वाले एडवोकेट अवधेश तोमर को कथित रूप से राजीनामा न करने पर जान से मारने की धमकी मिलने के आरोप ने संस्थान में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, जिस मोबाइल नंबर से धमकी भरा कॉल आने की बात कही जा रही है, वह संस्थान की छात्र शाखा में पदस्थ कर्मचारी सुशील आर्य के नाम पर बताया जा रहा है। हालांकि सुशील आर्य ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट रूप से कहा है कि उन्होंने एडवोकेट अवधेश तोमर को कोई कॉल नहीं किया।

वहीं दूसरी ओर एडवोकेट के मोबाइल पर इसी नंबर से कॉल आने की बात सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है तथा जांच की मांग तेज हो गई है

इसी पूरे प्रकरण के बीच एमआईटीएस के कुलगुरु आर.के. पंडित पर भी कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। आरोपों में नियुक्ति प्रक्रिया से लेकर प्रशासनिक फैसलों तक सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि इन सभी आरोपों की अभी तक किसी स्वतंत्र एजेंसी द्वारा पुष्टि नहीं की गई है।

इस घटनाक्रम को लेकर संस्थान में असंतोष और तनाव की स्थिति बताई जा रही है। शिक्षकों एवं कर्मचारियों के एक वर्ग ने केंद्रीय मंत्री एवं संस्थान के चेयरमैन Jyotiraditya Scindia से तत्काल हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है।

बताया यह भी जा रहा है कि इससे पहले भी मीडिया से बातचीत के दौरान कुलगुरु के कथित व्यवहार को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी, जिससे मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।

फिलहाल पूरा मामला आरोप-प्रत्यारोप और जांच की मांग के बीच उलझा हुआ है, लेकिन धमकी के आरोप के बाद संस्थान की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!