नगर पालिक निगम ग्वालियरन्यूजमध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

खुले में मांस,विक्रय करने पर वसूला जुर्माना…

खुले में मांस,विक्रय करने पर वसूला जुर्माना…

                गिर्राज रजक, ग्वालियर,

ग्वालियर:- शहर स्वच्छ व साफ रहे इसलिए गंदगी फैलाने वालों, अमानक पॉलीथिन, गोबर नालियों में बहाने वालों एवं भवन सामग्री सडक पर डालने वालों पर निगम द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशानुसार गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। जिसके तहत आज स्वास्थ्य अधिकारी श्री किशोर चौहान द्वारा दक्षिण विधानसभा वार्ड क्रमांक 41 चावड़ी बाजार मीट मार्केट में खुले में मीट मांस बेचने वालों पर लगाया 500 जुर्माना किया…

साथ ही वार्ड 42 में हनुमान चौराहे के समक्ष राजेश किराना, पंडित फैनी, गोयल किराना, अर्जुन साइकिल, नई सड़क पर दुकानदारों पर डस्टबिन नहीं होने पर एवं दुकान के बाहर कचरा फेंकने पर मोर बाजार में भाटिया कपड़े स्टॉल पर कपड़े की पनी बाहर फेंकने पर कुल 3750 रूप्ये का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई के दौरान एस्कॉर्ट प्रभारी श्री धर्मेंद्र धीरज धौलपुरिया, जोनल हेल्थ ऑफिसर श्री विकेश बागडे, वार्ड हेल्थ ऑफिसर श्री रामनरेश बोर, श्री दीपक रजक, फ्लाइंग एस्कॉर्ट सदस्य श्री अमन जादौन बलवीर गुर्जर प्रदीप राज चौहान संतोष सरवन मोनू कुमार आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!