मध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़शिक्षा मंत्रीशिक्षा विभाग

आईएएस संतोष वर्मा ने किया ज्योति ज्ञान पीठ स्कूल का उद्घाटन, समर कैंप के बच्चों को बांटे प्रमाण पत्र…

ग्वालियर। चार शहर का नाका स्थित न्यू नरसिंह नगर में शनिवार को ज्योति ज्ञान पीठ स्कूल के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत महावीर जाटव तथा भावना दोहरे (अध्यक्ष, सावित्रीबाई फुले महिला अधिकार संरक्षण समिति, ग्वालियर) ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले और डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा तथागत बुद्ध एवं अन्य महापुरुषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया।

विद्यालय में 15 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित समर कैंप में भाग लेने वाले बच्चों को अतिथियों ने प्रमाण-पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर एवं प्राचार्य मधु दोहरे एवं विद्यालय स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत किया।

अतिथियों ने विद्यालय की उज्ज्वल प्रगति की कामना करते हुए विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में स्वल्पाहार के उपरांत डायरेक्टर मधु दोहरे ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

समारोह में सोमलता कौशल, यशोधरा उनिया (एडवोकेट), कल्पना वर्मा, आर.डी. कनेरिया, डॉ. प्रमोद कुमार चौधरी, प्रेम नारायण गोयल, भारत सिंह निगम, जसवंत सिंह मिहौलिया, इंजीनियर के.बी. दोहरे (प्रांतीय अध्यक्ष, पंचशील फाउंडेशन), उमा शंकर दोहरे, डॉ. रवींद्र दोहरे, डॉ. नेहा आर्य, डॉ. जितेंद्र, डॉ. सतेंद्र, डॉ. उपेंद्र, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, राजवीर अग्निहोत्री, हेम सिंह नार्वे, शांति प्रकाश राजौरिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!