लोकल न्यूज़

ट्रेन में 60 रुपये की मूंगफली खाना पड़ा महंगा, छिलके फेंकने पर छह यात्रियों को लगा 2,400 रुपये जुर्माना

 

मुरैना। ट्रेन में सफर के दौरान स्वच्छता का ध्यान नहीं रखना छह यात्रियों को महंगा पड़ गया। स्लीपर कोच में 60 रुपये की मूंगफली खाने के बाद उसके छिलके इधर-उधर फेंककर गंदगी फैलाने पर रेलवे की चेकिंग टीम ने प्रत्येक यात्री पर 400 रुपये का जुर्माना लगाया। इस तरह छह यात्रियों को कुल 2,400 रुपये चुकाने पड़े।

मूंगफली के छिलके फेंकने पर लगा जुर्माना

रेलवे की चेकिंग टीम को ट्रेन के स्लीपर कोच में मूंगफली के छिलके बिखरे मिले। जांच के दौरान छह यात्रियों को स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करते पाया गया। इसके बाद प्रत्येक यात्री पर 400 रुपये का जुर्माना लगाया गया। यानी 60 रुपये की मूंगफली खाने के बाद यात्रियों को कुल 2,400 रुपये का भुगतान करना पड़ा।

10 ट्रेनों में चला विशेष टिकट चेकिंग अभियान

गुरुवार को मुरैना रेलवे स्टेशन पर 10 ट्रेनों में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट और अनियमित यात्रा के कुल 177 मामले सामने आए। रेलवे ने इन मामलों से 1 लाख 52 हजार 750 रुपये का राजस्व वसूला।

झांसी मंडल की टीम ने की जांच

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देश पर विशेष फोर्ट्रेस टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। झांसी से आई रेलवे टीम ने मुरैना स्टेशन से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों के स्लीपर सहित अन्य कोचों और प्लेटफार्मों पर जांच की। अभियान का उद्देश्य टिकट नियमों का पालन सुनिश्चित करने के साथ रेलवे परिसर में स्वच्छता बनाए रखना भी था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!