सिंधिया राजघराने का ताज़िया इमामबाड़े में रखा गया, सेहराबंदी संपन्न

ग्वालियर, मोहर्रम-उल-हराम का चाँद नज़र आते ही प्राचीन परंपरा के अनुसार सिंधिया राजपरिवार के ताज़िये की चौकी धोकर उसे गोरखी स्थित इमामबाड़े में रखा गया।
आज 1 मोहर्रम-उल-हराम के अवसर पर सायं 6 बजे सिंधिया राजघराने के पारंपरिक ताज़िये पर सेहराबंदी, फ़ातिहा एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर क़ाज़ी अब्दुल अज़ीज़ क़ादरी, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, बाल खांडे, सुधीर गुप्ता, पार्षद अनिल सांखला, पूर्व पार्षद गुड्डू वारसी, मुक्तेश जैन(भाजपा नेता ), तौसीम ख़ान, मोहम्मद अरशद, अकरम ख़ान, आफ़ताब ख़ान, इमरान पठान, शरीफ़ ख़ान (पत्रकार), समद क़ादरी, आसिफ़ राईन, अब्दुल ज़ीशान, क़ौसेन पठान, नवाब ख़ान, ज़ीशान ख़ान, जावेद नियाज़ी, शहज़ाद ख़ान, अदीब नियाज़ी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सिंधिया ताज़िया कमेटी के संयोजक एवं शहर क़ाज़ी अब्दुल अज़ीज़ क़ादरी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहज़ीब के प्रतीक इस ऐतिहासिक ताज़िये पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हज़रत इमाम हुसैन एवं कर्बला के शहीदों को अपनी ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश करें। ताज़िया दर्शनार्थ प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुला रहेगा।

