प्रकृति प्रेमी रामराज पुरोहित ने गोवर्धन पूजा के दिन अपने घर गौमाता को टीका लगाकर,फूल चढ़ाकर गौमाता की आरती गाकर पूजन किया…
रामराज पुरोहित ने कहा जिस घर में, गौमाता रहती है वहां सभी सुख समृद्धि रहती है...

प्रकृति प्रेमी रामराज पुरोहित ने गोवर्धन पूजा के दिन अपने घर गौमाता को टीका लगाकर,फूल चढ़ाकर गौमाता की आरती गाकर पूजन किया…
रामराज पुरोहित ने कहा जिस घर में, गौमाता रहती है वहां सभी सुख समृद्धि रहती है…
रौन:- मैं सौभाग्यशाली हूं कि हमें नित्य गौमाता का गोबर डालने और उनका अमृत तुल्य दूध पीने का सौभाग्य प्राप्त होता है:- रामराज पुरोहित।
गौमाता के गोबर और मूत्र से निर्मित जैविक खाद पेड़ पौधों और कृषि के लिए संजीवनी बूटी के समान होता है।
रामराज पुरोहित ने कहा हमने अपने गांव हमीरपुरा में 830 से अधिक पौधों को वृक्ष बना दिया है ये सब गौमाता के दिव्य जैविक खाद का चमत्कार है।

यदि हम सब भी निरोगी जीवन जीना चाहते है तो अपने घर गौमाता रखना प्रारंभ करें।
रामराज पुरोहित ने कहा जिन्हें गांव में रहने का सौभाग्य मिला है वह अपने घर गौमाता अवश्य रखें।
आज गौमाता अत्यन्त दुःखी है सड़कों पर बैठने को विवश हैं और कूड़ा कचड़ा प्लास्टिक खाकर और वाहनों की टक्कर से मर रही है।
यदि हम सब एक-एक गौमाता अपने घर पर बांध लेगे तो गौमाता भी सुखी हो जाएगी और हमारा जीवन भी।




