मानसिक बीमार लोग संविधान निर्माता बाबा साहब की प्रतिमा का विरोध और आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहें हैं:- विष्णु कांत शर्मा…
मानसिक बीमार लोग संविधान निर्माता बाबा साहब की प्रतिमा का विरोध और आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहें हैं:- विष्णु कांत शर्मा...

मानसिक बीमार लोग संविधान निर्माता बाबा साहब की प्रतिमा का विरोध और आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहें हैं:- विष्णु कांत शर्मा…
ग्वालियर में आए दिन कुछ मनुसंहिता को मानने वाले लोग संविधान निर्माता बाबा साहब के विषय में अपमानजनक बातें कर रहे हैं जो संविधान के विरुद्ध और बहुजन समाज के लोगों की भावना को ठेस पहुंचा रहीं है आज देश में संविधान लागू है उसके बाद भी हमारे देश के किसी भी महापुरुष के विषय में आपत्तिजनक टिप्पणी करना या उनका अपमान करना यह बहुत ही शर्मनाक बात है और जो इस तरह की हरकत कर रहा है वह मानसिक रूप से बीमार है उसे भेदभाव की ,नफरत की, ऊंच नीच की बीमारी हो गई है…
तो हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं ईश्वर मानसिक बीमार लोगों को ठीक करें और संविधान रूपी दवा इन्हें पिलाई जाए जिससे सदभावना प्रेम भाईचारा आ सके…
मेरी बाबा साहब और संविधान को मानने वाले से प्रार्थना है अहिंसा के मार्ग से ग्वालियर हाईकोर्ट में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा सहसम्मान लगने तक आंदोलन जारी रखेंगें क्यों कि बाबा साहब की प्रतिमा विधिवत लग रही थी लेकिन अनावश्यरूप से भेद भाव कर नफ़रत करने वालों ने विरोध किया था जो गलत था लेकिन हमारा रास्ता संवैधानिक और अहिंसक है…




