नगर पालिक निगम ग्वालियरलोकल न्यूज़
अमृत योजना की खुदाई बनी जानलेवा, गड्ढे में पलटा टमटम; बुजुर्ग की मौत

सड़क पर बने गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलटा टमटम
ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र में अमृत योजना के तहत खोदी गई सड़क पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पर बने गड्ढे में टमटम अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार 55 वर्षीय आनंद किशोर भटनागर गंभीर रूप से घायल हो गए।
लोहे का दीवान सिर पर गिरने से हुई मौत
हादसे के दौरान टमटम में रखा भारी लोहे का दीवान पलटकर आनंद किशोर भटनागर के सिर पर गिर गया। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी हालत नाजुक हो गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
CCTV में कैद हुई घटना, चालक हिरासत में
पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टमटम चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


