मध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़स्वास्थ्य मंत्रीस्वास्थ्य विभाग

भिंड जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, स्ट्रेचर न मिलने पर चादर में ले जाई गई बुजुर्ग मरीज

वार्ड बदलने के दौरान परिजनों को उठानी पड़ी जिम्मेदारी

भिंड जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल उस समय खुल गई जब 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला मरीज को एक वार्ड से दूसरे वार्ड तक ले जाने के लिए स्ट्रेचर नहीं मिला। मजबूर होकर परिजनों ने महिला को चादर में लिटाकर मेडिकल वार्ड तक पहुंचाया।

 वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन पर उठे सवाल

रौन क्षेत्र की निवासी विटोली देवी को तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाया गया था। इमरजेंसी में जांच के बाद उन्हें सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया, लेकिन बाद में मेडिकल वार्ड में शिफ्ट करने के निर्देश मिले। परिजनों का आरोप है कि काफी देर तक न तो स्ट्रेचर मिला और न ही वार्डबॉय, जिसके बाद उन्हें खुद मरीज को उठाकर ले जाना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 सिविल सर्जन ने जांच का दिया आश्वासन

मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने आरोपों से इनकार किया है। सिविल सर्जन डॉ. आर.के. मिश्रा का कहना है कि सभी वार्डों के बाहर स्ट्रेचर उपलब्ध हैं। हालांकि वायरल वीडियो के बाद उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने और तथ्य सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!