लोकल न्यूज़

कचरा जलाने को लेकर ग्वालियर में खूनी झड़प, फायरिंग के आरोप; दो हिरासत में

ग्वालियर के ठाठीपुर थाना क्षेत्र के दुल्लपुर इलाके में कचरा जलाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान फायरिंग किए जाने की भी बात सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कचरा जलाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम रघुवीर सिंह अपने पड़ोसी रामवीर सिंह गुर्जर के घर के पास कचरा जला रहा था। रामवीर सिंह ने पास में खड़ी गाड़ियों का हवाला देते हुए कचरा जलाने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद रघुवीर ने अपने परिजनों के साथ मिलकर रामवीर गुर्जर की गाड़ियों पर पथराव कर तोड़फोड़ की।

पुरानी रंजिश को लेकर भी विवाद का दावा

बताया जा रहा है कि रामवीर गुर्जर और रघुवीर गुर्जर के बीच पुराने मामले को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। एक पक्ष का आरोप है कि रघुवीर गुर्जर पुराने हत्या के मामले में राजीनामा करने के लिए दबाव बना रहा था। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है और मामले की पूरी स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

दो आरोपी हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

विवाद की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। फायरिंग और तोड़फोड़ से जुड़े आरोपों की भी जांच की जा रही है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!