पूर्व नेता प्रतिपक्ष राहुल भैया ने, पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार से मिलकर स्वास्थ लाभ की जानकारी ली…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने, पुष्पहार पहनाकर किया आत्मीय स्वागत...

गिर्राज रजक, ग्वालियर
ग्वालियर। पूर्व नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह (राहुल भैया ) 3 दिवसीय ग्वालियर-चंबल संभाग के दौरे के दौरान आज बुधवार को अपरान्ह 3 बजे पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी लेने ललितपुर कॉलोनी स्थित निवास पर पहुॅचें, जहां श्री राहुल भैया का पुष्पहार पहनाकर कर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया।

इस मौके पर श्री राहुल भैया ने पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव, महापौर डॉ. श्रीमती शोभा सिकरवार, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार ‘नीटू’ ने राहुल भैया को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

राहुल भैया का स्वागत करने वालों में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष प्रभुदयाल जौहरे, प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डे, पूर्व पार्षद रामअवतार जाटव, ब्लॉक अध्यक्षगण विनोद जैन, श्रीमती रेखा जाटव, राजेश तोमर, संदीप यादव, अनूप शिवहरे, एम.आई.सी सदस्य नाथूराम ठेकेदार, पार्षद केदार बरहादिया, प्रमोद खरे, सुरेन्द्र साहू, अंकित कठठ्ल, सुरेश प्रजापति, के.के. शर्मा, महेश कुशवाह आदि शामिल रहे।



