लोकल न्यूज़

भिंड में महिला डीई के साथ अभद्रता: बिजली कनेक्शन की जांच करने पर दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

गोरमी में सुरेश यादव के गार्डन में चेकिंग के दौरान हुआ विवाद

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोरमी थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की एक महिला अधिकारी के साथ बदसलूकी का गंभीर मामला सामने आया है। बिजली कंपनी मेहगांव में उप महाप्रबंधक (DE) के पद पर पदस्थ लक्ष्मी सोमवानी गत 20 अक्टूबर को दोपहर के वक्त गोरमी स्थित सुरेश यादव के गार्डन में बिजली कनेक्शन की जांच करने गई थीं। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने न केवल चेकिंग का विरोध किया, बल्कि महिला अधिकारी के साथ सरेआम अभद्रता और गाली-गलौज भी की।

अश्लील गालियां देकर रोका काम, जान से मारने की धमकी

पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी सोनू उर्फ सतेंद्र यादव, मोनू उर्फ कृष्णकांत यादव और सुरेश यादव ने शासकीय कर्तव्य निभा रही महिला डीई को मां-बहन की गंदी गालियां दीं। आरोपियों ने उन्हें बिजली कनेक्शन की जांच करने से रोकते हुए जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे शासकीय कार्य में भारी बाधा उत्पन्न हुई। इस दुस्साहसिक घटना के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला किया दर्ज

महिला उप महाप्रबंधक की शिकायत पर गोरमी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!