लोकल न्यूज़

मुरैना में विजयादशमी पर लापरवाही की हद: ट्रैक्टर पूजन के बाद 6 साल के मासूम से कराई फायरिंग, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से हथियारों के अंधेरगर्दी और प्रशासनिक नियमों की अनदेखी का एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। विजयादशमी के पावन पर्व पर ट्रैक्टर और शस्त्र पूजन के बाद एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा 6 साल के मासूम बच्चे से 315 बोर की रायफल से हर्ष फायर कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस खतरनाक कृत्य ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून की सख्ती पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

बच्चे की जिद पर बुजुर्ग ने थमाई बंदूक

सामने आए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ट्रैक्टर और बंदूक के पूजन के बाद एक छोटा बच्चा बंदूक चलाने की जिद करता है। बच्चे की जिद के आगे झुकते हुए एक बुजुर्ग व्यक्ति उसे अपनी गोद में या पास खड़ा करके 315 बोर की रायफल से गोली चलवाता है। जैसे ही गोली चलती है, तेज धमाके और झटके से बच्चा और वह बुजुर्ग दोनों सहम जाते हैं। मासूम हाथों में खतरनाक हथियार थमाने का यह वीडियो अब चर्चा का विषय बन गया है।

पुलिस कर रही वायरल वीडियो की सत्यता की जांच

इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया है। जब इस संबंध में दिमनी थाना के टीआई जितेंद्र दोहरे से बातचीत की गई, तो उनका कहना था कि शुरुआती जांच में ऐसा अंदेशा है कि यह वीडियो मंगलवार (दशहरा) का न होकर पुराना हो सकता है। वीडियो में अंधेरा नजर आ रहा है, जबकि यह दिन में वायरल हुआ है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता और इसके समय की गहराई से जांच की जा रही है, जिसके बाद दोषियों के खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!