मध्य प्रदेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

विवेकानन्द नीडम पुल का उद्घाटन, सोमवार को काॅग्रेस करेगी – विधायक डाॅ. सिकरवार…

विवेकानन्द नीडम पुल का उद्घाटन, सोमवार को काॅग्रेस करेगी - विधायक डाॅ. सिकरवार...

विवेकानन्द नीडम पुल का उद्घाटन, सोमवार को काॅग्रेस करेगी – विधायक डाॅ. सिकरवार…

गिर्राज रजक, ग्वालियर,

ग्वालियर:- नवनिर्मित विवेकानन्द नीडम ओवर ब्रिज बनकर तैयार है, मगर इस पुल को जिला प्रशासन द्वारा भाजपा के दबाव में जनता के लिये नहीं खोला जा रहा है। जनता बार-बार पुल पर आवागमन शुरू करने की माॅग कर रही है, लेकिन प्रशासन शहर की जनता की आवाज नहीं सुन रहा है। इसलिये अब कांग्रेस पार्टी 7 अप्रैल सोमवार को प्रातः 10 बजे शहर की जनता के साथ पुल का लोकापर्ण कर जनता के लिये खोलेगी। यह जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने दी है…

यह भी पढ़े:- इंस्टाग्राम पर शादीशुदा को हुआ प्यार, घर परिवार दोनों हुआ बेकार…

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. शर्मा एवं विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिये इस पुल का निर्माण कराया गया है। मगर भाजपा के दबाव में पुल पर आवागमन शुरू नहीं कराया जा रहा है। विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि 7 अप्रेल को सुबह 10 बजे ‘‘कन्या’’ द्वारा पुल का लोकापर्ण जनहित में कराया जायेगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. शर्मा एवं विधायक डाॅ. सिकरवार ने समस्त कांग्रेसजनों एवं आम जनता से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है…

कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करने वालों में ब्लाॅक अध्यक्ष विनाेद जैन, देवेन्द्र चौहान, अनूप शिवहरे, महादेव अपोरिया, हितेन्द्र यादव के अलावा पार्षद अवधेश कौरव, श्रीमती गायत्री सुधीर मण्डेलिया, प्रमोद खरे, श्रीमती लक्ष्मी सुरेश गुर्जर, अंकित कट्ठल, सुरेन्द्र साहू, हेवरन कंषाना, केदार बराहदिया समेत सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं सभी पार्षदगण शामिल हैं…

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!