चुनावटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशनई दिल्लीराजनीतिराज्य

 “केजरीवाल है नटवरलाल” दिल्ली को किया बर्बाद, शिवराज सिंह का AAP पर तीखा हमला…

केजरीवाल है नटवरलाल" :- शिवराज सिंह...

 “केजरीवाल है नटवरलाल” दिल्ली को किया बर्बाद, शिवराज सिंह का AAP पर तीखा हमला…

पूर्वी दिल्ली। दिल्ली में करावल नगर में जनसभा में पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा मामा को करावल नगर वालों ने बुलाया और मामा देखो चले आए।

दिल्ली को, कर दिया बर्बाद…

यह भी पढ़े :-  15 मिनट, याद आया… AIMIM प्रमुख ओवैसी के भाषण पर अल्फिया की Reel Viral, उठी कार्रवाई की मांग…

शिवराज सिंह ने कहा कि राम हर किसी के रोम-रोम में बसे हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को धोखा व प्रदूषण दिया। केजरीवाल ने दिल्ली वालों को पानी नहीं दिया। दिल्ली में शराब की नदियां बहा दीं। अरविंद केजरीवाल नटवरलाल है, उन्होंने दिल्ली को बर्बाद कर दिया…

ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको केजरीवाल ने ठगा नहीं…

यह भी पढ़े :- रायपुर में धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल, मौके पर 6 थाना प्रभारी और भारी पुलिस बल तैनात… 

उन्होंने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको केजरीवाल ने ठगा नहीं। केजरीवाल देश के सबसे बड़े भ्रष्टाचारी हैं। कहा था सत्ता में आने पर बंगला नहीं लेंगे। लेकिन सत्ता में आते ही बंगला व गाड़ी दोनों ली। अपने लिए शीशमहल बनवा लिया। भाजपा वाले केजरीवाल को गालियां नहीं देते हैं। उन्हें आम लोग गालियां देते हैं…

यमुना में छठ मनाने से, केजरीवाल ने रोका…

यह भी पढ़े :- संविधान बचाने और बाबा साहब के, सम्मान की खातिर कांग्रेस कार्यकर्ता, महू पहुंचे : अरुण यादव… 

शिवराज सिंह ने कहा प्रयागराज में लाखों श्रद्धालु डुबकी लगा रहे हैं। बताओं यमुना में कोई डुबकी लगा पा रहा है। पर्वांचल के लोगों को यमुना में छठ मनाने से केजरीवाल ने रोका। केरजीवाल के गले में हाथ डालकर जनता का पैसा निकाल लेंगे। भाजपा का एलान है कि भ्रष्टाचार करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा…

दिल्ली में अंधेरा छाटना है तो, भाजपा को लाना होगा…

यह भी पढ़े :- मध्य प्रदेश में कृषक कर्ज पर ब्याज माफी में बड़ा घोटाला, छतरपुर जिले में लाखों करोड़ों रुपए डकार गए अफसर, मुंह ताकते रहे किसान… 

उन्होंने कहा बेटियों के नाम पर संपत्ति नाम करवाने पर भाजपा ने छूट दी। केजरीवाल दिल्ली की बहनों को धोखा दे रहे हैं। शिवराज सिंह ने कहा ‘एक रहोगे तो सेफ रहोगे। बंटोगे तो कटोगे।’ दिल्ली में अंधेरा छाटना है तो भाजपा को लाना होगा। आठ फरवरी को दिल्ली केजरीवाल से फ्री हो जाएगी…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!