मध्य प्रदेशराजनीतिराज्य

अनुसूचित जाति एवं जन जाति की महिलाओं, बच्चियों पर हो रहे अन्याय, अत्याचार, शोषण एवं बलात्कर के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन…

कॉंग्रेस का धरना-प्रदर्शन...

अनुसूचित जाति एवं जन जाति की महिलाओं, बच्चियों पर हो रहे अन्याय, अत्याचार, शोषण एवं बलात्कर के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन…

गिर्राज रजक, ग्वालियर, 

ग्वालियर। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के तत्वाधान अनुसूचित जाति एवं जन जाति की महिलाओं, बच्चियों पर हो रहे अन्याय, अत्याचार, शोषण एवं बलात्कर के विरोध में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार के नेतृत्व में अल्कापुरी तिराहा पर सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।

धरना प्रदर्शन के पश्चात् प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल जौहरे, विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार, विधायक साहब सिंह गुर्जर, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग सतेन्द्र नागर ने सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पैदल न्यू कलेक्ट्रेट पहुॅचे और कलेक्टर ग्वालियर को महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपा।

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि चुनाव में भाजपा के नेता दलितों के हित की बात करते है, बडी-बडी घोषणायें करते है लेकिन चुनाव होते ही सब भूल जाते है। भाजपा की सरकार दलित विरोधी है, एक सरकारी रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 2022 में अनुसूचित जाति (एससी) के खिलाफ सबसे अधिक अत्याचार की सूचना मिली है। रिपोर्ट में इस बात पर चिंता जताई गई है कि आरोपियों को मिलने वाली सजा की दर घट गई है। भाजपा सरकार का दंबगों पर पूर्ण संरक्षत प्राप्त है और यह मुख्य कारण है। विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा के 20 वर्षों के शासनकाल में दलित, आदिवासी गरीबी, अत्याचार और शोषण झेलते-झेलते बेबस और लाचार हो गए हैं। उनकी जिंदगी महंगी और जान सस्ती हो गई है। विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि अगर भाजपा सरकार ने इन अत्याचारों पर रोक न लगाई तो आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगी। विधायक साहब सिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार हर मुद्धे पर फेल साबित हो चुकी है। भाजपा के नेताओं द्वारा आज प्रदेश में कई जगह दलितों पर अत्याचार किया जा रहा है। दंबगों द्वारा उनकी जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है और जब वह विरोध करते है तो उनकी हत्या कर दी जाती है। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा भी किसी तरह का संरक्षण और मदद दलितों को नही मिल रही है।

ज्ञापन द्वारा मांग की गई है कि अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग पर अत्याचार, शोषण से प्रदेश भर में इन वर्गों में प्रदेश की भाजपा सरकार के प्रति भारी आक्रोश और भय का माहौल व्याप्त है। प्रदेश के अनुसूचित जाति, जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में सरकार के संरक्षण में दबंगों, भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं द्वारा इन वर्गों के लोगों पर अत्याचार की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। सीधी, खण्ड़वा, खरगोन, भोपाल, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, सिंगरौली सहित अन्य जिलों की घटनाओं पर मुख्यमंत्री, मंत्रीगण और जिम्मेदार अधिकारी भी मौन साधे हुये बैठे हैं। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आज दिनांक 27 अगस्त 2024 को प्रदेश की भाजपा सरकार को नींद से जगाने के लिए मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर प्रदेश सरकार से इन वर्गों के हितों और अधिकारों को लेकर 18 सूत्रीय मांगें की जा रही है, जो निम्नानुसार हैः-

1. सागर जिले की खुरई तहसील के ग्राम बरोदिया नोनागिर में एक ही परिवार के नितिन अहिरवार, राजेन्द्र अहिरवार एवं संदिग्ध अवस्था में हुई अंजना अहिरवार की हत्या की सी.बी.आई जांच करायी जाये।

2. सिंगरौली जिले की चितरंगी तहसील में एक दलित युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले भाजपा के युवा मोर्चा अध्यक्ष को फांसी की सजा दी जाये।

3. म.प्र. में अनुसूचित जाति जनजाति समाज की महिलाओं एवं मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार एवं सामूहिक दुष्कर्म जैसी गंभीर घटनायें भाजपा सरकार के संरक्षण में हो रही है। ऐसे अपराध करने वाले लोगों पर फास्टटेग कोर्ट में चलाकर के तत्काल सजा होकर फांसी होनी चाहिये।

4. सर्वोच्च उच्च न्यायालय में जज की नियुक्ति हेतु काॅलेजियम सिस्टम खत्म कर भारतीय न्यायिक सेवा का गठन कर आरक्षण व्यवस्था के तहत नियुक्ति की जाये।

5. निजी क्षेत्र में आरक्षण व्यवस्था लागू की जाये।

6. लेटरल ऐंट्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित की जाये।

7. अनुसूचित जाति-जनजाति को आवंटित शासकीय पट्टों की जमीन दबंगों के कब्जे से मुक्त कराकर कब्जा दिलाया जाये। निरस्त किये गये भूमि आवंटित पट्टों को बहाल किया जाये।

8. अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के केंद्र सरकार द्वारा पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति बहाल की जाये।

9. म.प्र. सरकार में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के रिक्त बैकलोग के पदों को विशेष अभियान चलाकर तीन महीने में भरा जाये।

10. नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद एवं स्वास्थ्य विभाग के 29 दिवसीय एवं विनियमित कर्मचारी को नियमित किया जाये।

11. आउटसोर्स एवं ठेकेदारी प्रथा खत्म किया जाये।

12. जिसकी जितनी संख्या उसकी उतनी हिस्सेदारी के तहत जातिगत जनगणना एवं आर्थिक जनगणना करायी जाये।

13. सर्वोच्च न्यायालय के 1 अगस्त 2024 को अ.जा., अ.ज.जा. वर्ग के आरक्षण के उपवर्गीकरण संबंधी फैसले को निरस्त किया जाये।

14. जनपद मुख्यालय स्तर पर डाॅ. अंबेडकर आवासीय विद्यालय, महाविद्यालय छात्रावासों का निर्माण कराया जाये।

15. राज्यसभा में आरक्षण व्यवस्था लागू की जाये।

16. भिण्ड जिले के गोहद विधानसभा के विलोनी ग्राम में दलित समाज के कुंअर सिंह जाटव की गोली मारकर हत्या कर दी गई व दबंगों द्वारा उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया। इसी प्रकार गोहद विधानसभा में ही राजेन्द्र जाटव की दबंगों द्वारा जानलेवा हमला किया गया और उनकी जमीन पर कब्जा किया गया।

17. भिण्ड जिले की मेहगांव विधानसभा में ग्राम सोनी में दलित समाज के 13 बच्चे नौता खाने जा रहे थे। दबंगों द्वारा उन पर चार पहिया वाहन चढ़ा दिया गया। जिसमें 2 बच्चों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई और 9 बच्चे घायल हुये।

18. मुरैना जिले की अम्बाह विधानसभा तहसील पोरसा ग्राम पंचायत किचोल ग्राम झोड़की में एक 9 वर्श की दलित नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार किया गया। इस प्रकार पूरे मध्यप्रदेश एवं ग्वालियर चंबल संभाग में अनुसूचित जाति जनजाति समाज के ऊपर अन्या, अत्याचार, शोषण एवं महिलाओं एवं मासूम बच्चीयों के साथ आये दिन बलात्कर हो रहे हैं और दबंगो द्वारा उनकी जमीनों पर कब्जे किये जा रहे हैं और जब वो जमीनों पर कब्जा करने का विरोध करते है तो उनकी हत्या कर दी जाती है और उनके परिवारों को डराया, धमकाया जाता है और जानलेवा हमला किया जाता हैं आज पूरा सम्पूर्ण दलिज समाज भाजपा सरकार में भय के वातावरण में जी रहा है।

धरना प्रदर्शन में जिला संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव, ब्लाॅक अध्यक्ष महादेव अपोरिया, एम.आई.सी सदस्य एवं पार्शद श्रीमती गायत्री मण्डेलिया, पार्शद केदार बरहादिया, पार्शद प्रमोद खरे, सुधीर मण्डेलिया, इंजी. रंजीत सखवार (जिलाध्यक्ष अ.सू.जा. विभाग भिण्ड), सेवादल अध्यक्ष हरेन्द्र गुर्जर, ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद जैन, महाराज सिंह राजौरिया आदि मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!