दुष्कर्मियों पर बिजौली पुलिस का शिकंजा, फरार दरिंदों को मुरैना से खींच लाई पुलिस…
भेजे गये, सलाखों के पीछे...

दुष्कर्मियों पर बिजौली पुलिस का शिकंजा, फरार दरिंदों को मुरैना से खींच लाई पुलिस…
भेजे गये, सलाखों के पीछे…
गिर्राज रजक,ग्वालियर,
थाना बिजौली पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के संगीन मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को मुरैना से गिरफ्तार कर सख्त संदेश दिया है कि महिलाओं व नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
फरियादिया (परिवर्तित नाम) ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया था कि 26 सितंबर 2025 को वह अपनी नाबालिग बहन के साथ शीतला माता मंदिर दर्शन के लिए गई थी। वहीं रिश्तेदारी में मौसी का लड़का धर्मेन्द्र उर्फ शाहिद उर्फ बिज्जू माहौर अपने साथी अमन खान के साथ मिला। देर रात होने का बहाना बनाकर दोनों आरोपियों ने उन्हें घर छोड़ा और रात में रुक गए। इसी दौरान आरोपियों ने महिला व उसकी नाबालिग बहन के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और बाद में भागकर शादी करने का दबाव बनाते हुए रेलवे स्टेशन ले जाकर 40 हजार रुपये नकद व चांदी की पायल लेकर फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बिजौली में धारा 64, 87, 351(3) बीएनएस, पॉक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्रीमती विदिता डागर व एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिजौली निरीक्षक मिर्जा आसिफ बेग के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
मुखबिर सूचना पर मुरैना के संजय कॉलोनी में दबिश देकर दोनों आरोपियों को उनके घरों से धर दबोचा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।



