अंतरराष्ट्रीय योगिनी अवार्ड सम्मेलन का पहला स्टेट अवार्ड सम्मेलन 21 सितंबर को भोपाल में…
चयनित 55 योगिनी बहनों को किया जाएगा सम्मानित..

अंतरराष्ट्रीय योगिनी अवार्ड सम्मेलन का पहला स्टेट अवार्ड सम्मेलन 21 सितंबर को भोपाल में…
आयोजन में सम्मानित होंगी प्रदेशभर की योगिनी…
भोपाल। एडुजीलाइफ (एजुकेशन फार गर्ल लाइफ) संस्था और राज्य शिक्षा केंद्र , स्टेट योगिनी अवार्ड सम्मेलन 21 सितंबर को भोपाल में करने जा रही है। उक्त जानकारी देते हुए एडुजीलाइफ संस्था की संस्थापक अध्यक्ष एवं इंडिपेंडेंट डायरेक्टर, आई एल, भारी उद्योग मंत्रालय दिल्ली डॉ आर एच लता ने बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय योगिनी अवार्ड का चौथा वर्ष है। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य देश-विदेश में योग का व्यापकता से प्रसार-प्रचार और इस क्षेत्र में वर्षों से कार्य कर रही मातृशक्ति को उन्नत और उच्च सहयोग एवं संबल प्रदान करना है। डॉ लता ने कहा कि देश में शिक्षा क्षेत्र के बाद सबसे अधिक महिलाएं योग के क्षेत्र में कार्य कर रही है। पर बहुतायत यह देखने में आता है कि उन्हें इस सेवा के प्रति प्रेरित नहीं किया जाता और ही सम्मान दिया जाता है। जबकि उनका योगदान समाज में निःस्वार्थ भाव से ज्यादा है। डॉ लता ने बताया कि भारत में विकसित भारत की प्रक्रिया के तहत नियोजित विभिन्न क्षेत्रों को सहयोग करते हुए एडुजीलाइफ भारत के स्वर्णिम अमृत काल के लिए वचनबद्ध है। इस भव्य कार्यक्रम के बारे में और बताते हुए डा लता ने कहा कि प्रत्येक राष्ट्र की प्रगति आधी आबादी की संपन्नता और प्रसन्नता पर निर्भर करती है। योग के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी न केवल भारत बल्कि विश्व में भी अधिक है। इस योग की ऊर्जा को एडुजीलाइफ योगिनी अवार्ड और सम्मेलन के माध्यम से एकत्र करने का प्रयास कर रहा है। सशक्त जूरी द्वारा इसका चयन किया जाता है।
चयनित 55 योगिनी बहनों को किया जाएगा सम्मानित…
डॉ आर एच लता ने बताया कि प्रथम वर्ष 11 दिसंबर को तीन मूर्ति भवन , (वर्तमान में प्रधानमंत्री संग्रहालय) दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में 22 राज्यों की प्रभावशाली योगिनी सम्मिलित हुई थी। दूसरे वर्ष इसमें 7 राष्ट्रों की योगिनी भी सम्मिलित रही है।
योगिनी अवार्ड में पांच प्रमुख केटेगरी है। पहला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, दूसरा रीसर्च के लिए गार्गी अवार्ड, तीसरा साधना के लिए शिवानी योगिनी अवार्ड, चौथा संस्थागत कार्य के लिए गौणिका अवार्ड, पांचवा योग के प्रचार के लिए मैत्रेई अवार्ड शामिल है। यह कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न होगा। प्रथम सत्र में कांफ्रेंस जिसमें योगिनी बहनों के पेपर प्रस्तुत किए जाएंगे और द्वितीय सत्र में अवार्ड का आयोजन होगा।
यह हस्तियां होंगी आयोजन की साक्षी…
डॉ लता ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, विधायक सागर शैलेन्द्र जैन एवं कई गणमान्यजन शामिल होंगे।