क्राइमगृहमंत्री एमपीन्यूजपुलिस ख़बरमध्य प्रदेशराज्य

मुरार पुलिस का बड़ा प्रहार, जुए के अड्डे पर धावा, 17 जुआरी दबोचे, लाखों बरामद…

                गिर्राज रजक, ग्वालियर,

ग्वालियर पुलिस द्वारा जिले में जुआरियों और सटोरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुरार पुलिस ने बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए शिव नगर कॉलोनी बड़ागांव स्थित एक निर्माणाधीन मकान में दबिश देकर जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 17 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ खेल रहे आरोपियों के कब्जे से कुल 1,94,000 रुपए नगद, 17 मोबाइल फोन और 5 ताश की गड्डियां जब्त की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना मुरार में धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर जिलेभर में जुआ और सट्टे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मुरार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिव नगर कॉलोनी बड़ागांव में एक निर्माणाधीन मकान के अंदर कुछ लोग रुपये पैसों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

अति. पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल के निर्देशन तथा सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मैना पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन मकान को घेर लिया और अंदर बैठे जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!