क्राइमगृहमंत्री एमपीन्यूजपुलिस ख़बरमध्य प्रदेशराज्य

गुना में सास-बहू का सड़क पर प्रदर्शन, थाने के सामने लेटकर किया हंगामा…

पुलिस पर, लापरवाही के आरोप...

गुना में सास-बहू का सड़क पर प्रदर्शन, थाने के सामने लेटकर किया हंगामा…

पुलिस पर, लापरवाही के आरोप…

मध्यप्रदेश के गुना में सोमवार दोपहर सिटी कोतवाली के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज़ सास-बहू बीच सड़क पर लेट गईं। हाईवोल्टेज ड्रामे के चलते व्यस्त सड़क पर लंबा जाम लग गया और मौके पर लोगों का भारी हुजूम जमा हो गया।

जानकारी के अनुसार भुल्लनपुरा निवासी इमरत बाई जाटव अपनी बहू के साथ शिकायत दर्ज कराने कोतवाली पहुंची थीं। उनका आरोप है कि बेटा शराब और नशे का आदी है और आए दिन पत्नी-बच्चों के साथ मारपीट करता है। सोमवार को भी मारपीट कर पत्नी को घर से निकाल दिया, जिसके बाद दोनों महिलाएं न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंचीं।

पीड़ितों का आरोप है कि सुबह से कोतवाली में बैठने के बावजूद उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज़ होकर सास-बहू सड़क पर लेट गईं और पुलिस के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान यातायात पूरी तरह बाधित रहा और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी बेटा एक युवक के बहकावे में आकर घर के प्लॉट पर कब्जा करवाने की कोशिश कर रहा है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। पहले भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई न होने से उसके हौसले बढ़ गए हैं।

हंगामा बढ़ने पर महिला पुलिस बल मौके पर पहुंचा, दोनों को सड़क से उठाकर थाने के अंदर ले जाया गया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर स्थिति काबू में आई।

इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और स्थानीय लोगों में भी नाराज़गी देखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!