क्राइममध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़स्वास्थ्य मंत्रीस्वास्थ्य विभाग

नियम विरुद्ध चल रहे पांच क्लिनिक, स्वास्थ्य विभाग ने किये शील…

शनिवार को सीएमएचओ की टीम ने मोहना एवं गोल पहाडिया में 5 क्लीनिक की शील, होगी कार्यवाही..

नियम विरुद्ध चल रहे पांच क्लिनिक, स्वास्थ्य विभाग ने किये शील…

शनिवार को सीएमएचओ की टीम ने मोहना एवं गोल पहाडिया में 5 क्लीनिक की शील, होगी कार्यवाही…

              गिर्राज रजक, ग्वालियर,

ग्वालियर – ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान ने निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर की टीम ने शनिवार को अपने औचक निरीक्षण के दौरान मोहना में 5 क्लीनिको को नियमानुसार संचालित न पाये जाने पर उन्हें शील कर दिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त पांचों क्लीनिको के संचालकों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

इन क्लीनिकों को, शील किया गया…

1- कौशिक बंगाली, (मां शीतला क्लिनिक) जो 12वीं पास हैं ग्राम मोहना में एलोपैथिक डिग्री में नियम विरुद्ध इलाज किया जा रहा था ।
2- शुभम क्लीनिक, आर.एम.पी हैं मोहना में एलोपैथिक में इलाज कर रहे थे, साथ ही यह शुभव बीज भंडार की दुकान में इलाज कर रहे थे।
3-राजू पाल आर एम पी है एलोपैथिक में ईलाज मोहना में कर रहे थे ।
4- विवेक धाकड़, धाकड़ क्लीनिक आर एम पी हैं एलोपैथिक में ईलाज मोहना में कर रहे थे
5- रघुवीर कुशवाह, कुशवाहा क्लिनिक काफी मात्रा में स्टोराईड दवा के साथ मोटे होने की दवा मिली इसके अलावा 3 पलंग भी मिले ,आठवीं पास गोल पहाडिया में ग्वालियर में क्लीनिक संचालित कर रहे थे।
उक्त पांचों क्लीनिक संचालकों ने सीएमएचओ कार्यालय में नियमानुसार पंजीयन नहीं कराया है।
टीम में डॉक्टर उमेश मौर्य, शाखा प्रभारी पुरेन्द्र सिंह राजपूत शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!