विधायक डाॅ. सिकरवार ने, सी.सी. सड़क निर्माण कार्य के लिए किया भूमिपूजन…

गिर्राज रजक, ग्वालियर,
ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने आज वार्ड क्रमांक 28 के अंतर्गत आने वाले एन.एस. स्कूल एवं नरे वाली माता शिवाजी नगर की विभिन्न गलियों में सी.सी. सड़क निर्माण कार्य के लिये क्षेत्रीय पार्षद एवं एम.आई.सी सदस्य श्रीमती गायत्री सुधीर मण्डेलिया के साथ भूमिपूजन किया। इन सड़को का निर्माण कार्य लगभग 19 लाख रूपये से होगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों ने विधायक डाॅ. सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। विधायक डाॅ. सिकरवार ने लोगों की अन्य समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिए।
भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप यादव, सुधीर मण्डेलिया, कल्लू तोमर, सुरेश वाजपेई, गोपाल चौधरी, रमेश झा, राजेश तोमर, पंचम सिंह भदौरिया, राजवीर सिसोदिया, आबिद नकवी, काली चरण बाथम, पप्पू पंडित, पवन बाबूजी, भगवान दास पाल, छन्नू यादव, नरेंद्र यादव, लल्ला यादव, देवानंद ऐशबार, संतोष शर्मा, रामरतन पाल, देवेंद्र गुर्जर, राजू बाथम आदि उपस्थित रहे।




