टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत जीरो डोज प्रोजेक्ट के तहत ब्रिज, आई पी सी स्किल ट्रेनिंग ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ आयोजित…

टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत जीरो डोज प्रोजेक्ट के तहत ब्रिज, आई पी सी स्किल ट्रेनिंग ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ आयोजित…
गिर्राज रजक, ग्वालियर,
ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव के मार्गदशन में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है इसी तारतम्य में दिनांक 02 जनवरी 2026 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय सभागार थाटीपुर में ज़ीरो डोज़ प्रोजेक्ट के अंतर्गत ब्रिज IPC (Inter Personal Communication) स्किल ट्रेनिंग का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम MPVHA एवं यूनिसेफ के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में डी.सी.एम. अर्बन बी. सी.एम, बी.सी.सी.एम,आर. आई.डी.एम,पी एच एम, एल.डी. सी.एम.आई एस,शामिल रहे। कार्यक्रम का आयोजन जिला एवं ब्लॉक कार्डिनेटर एम.पी.वी. एच.ए. की उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फील्ड स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों की IPC क्षमताओं को सुदृढ़ करना, समुदाय के साथ प्रभावी संवाद को बढ़ावा देना तथा ज़ीरो डोज़ बच्चों की पहचान एवं टीकाकरण कवरेज को प्रभावी ढंग से बढ़ाना रहा। इस दौरान प्रतिभागियों को व्यवहार परिवर्तन संचार, समुदाय आधारित संवाद एवं डेटा-आधारित फॉलो-अप से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
यह पहल ज़ीरो डोज़ बच्चों तक समयबद्ध एवं प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करने तथा टीकाकरण कार्यक्रम को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।




