Uncategorizedनगर पालिक निगम ग्वालियरन्यूजमध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

शहर में किसी कार्य से आये हैं और नहीं है रहने का ठिकाना, निगम के रैन बसेरे में निशुल्क बितायें रात…

शहर में किसी कार्य से आये हैं और नहीं है रहने का ठिकाना, निगम के रैन बसेरे में निशुल्क बितायें रात…

                 गिर्राज रजक, ग्वालियर, 

ग्वालियर: – शहर में आप किसी कार्य से आये हैं और खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हैं, तो परेशान न हो नगर निगम ग्वालियर द्वारा संचालित किए जा रहे सर्व सुविधायुक्त, अत्याधुनिक आश्रय स्थल (रैन बसेरे) में आयें और निशुल्क रात बितायें। सर्दी में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे एवं फुटपाथ पर रात नहीं बिताए तथा शहर में विभिन्न स्थानों पर बनाये गए आश्रय स्थलों का लाभ प्रत्येक जरूरतमंदों को मिले इसके लिए आश्रय स्थलों में नगर निगम द्वारा आवश्यक व्यवस्था की है, जो कि आमजन को निशुल्क मिलेंगी।

नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने जानकारी देते हुए बताया कि शीत ऋतु की वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए निगम द्वारा संचालित 7 आश्रय स्थलों पर आवश्यक व्यवस्था की गई हैं। जिसमें समस्त आश्रय स्थलों में पृथक पृथक रूप से महिला एवं पुरुष हेतु 25 बेड की क्षमता हे।, बेघर वासियों को ठहरने हेतु पर्याप्त मात्रा में गद्दे, रजाई, चादर, तकिया की सुविधा, आश्रय स्थल में महिला एवं पुरुष हेतु पृथक पृथक शौचालय एवं स्नानागार की सुविधा उपलब्ध है। शीत ऋतु में प्रत्येक कक्ष में रूम हीटर की सुविधा। प्रत्येक आश्रय स्थल पर गीजर की सुविधा।समस्त आश्रय स्थलों पर निगरानी हेतु सीसीटीव्ही कैमरे उपलब्ध है तथा सभी आश्रय स्थल 24 घंटे आमजन के लिए खुले रहते हैं।

इन स्थानों पर संचालित हैं रैन बसेरे

निगम द्वारा संचालित 7 स्थानों पर आश्रय स्थल जिसमें वार्ड 22 के अंतर्गत रोडवेज बस स्टैंड क्रमांक 01, रोडवेज बस स्टेंड क्रमांक 02, वार्ड 57 में मांडरे की माता आश्रय स्थल, वार्ड 37 मेहराव साहब की तलैया गोल पहाडिया, वार्ड 3 मानसिक चिकित्सालय जेल रोड, वार्ड 25 सिविल हॉस्पिटल मुरार एवं वार्ड 19 में पिंटो पार्क पानी की टंकी के पास स्थित हैं। इसके साथ ही आश्रय स्थलों का सुचारू संचालन हो इसके लिए नगर निगम आयुक्त द्वारा अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है।

जिसमें मांडरे की माता आश्रय स्थल को उपायुक्त श्री अमर सत्य गुप्ता, बस स्टेंड क्रमांक 01 व 2 आश्रय स्थल के लिए उपायुक्त श्री प्रदीप श्रीवास्तव, मुरार आश्रय स्थल को उपायुक्त श्री मुकेश बंसल, पिंटो पार्क आश्रय स्थल को उपायुक्त श्री रजनीश गुप्ता, मानसिक चिकित्सालय आश्रय स्थल को उपायुक्त श्री उत्तम जखेनिया एवं मेहराव साहब की तलैया लक्ष्मीगंज आश्रय स्थल को कार्यपालन यंत्री श्री संजीव गुप्ता देखेगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!